JPSC का नोटिफिकेशन जारी: 2 मई को एक साथ होगी 4 साल की परीक्षा , 15 फरवरी से 15 मार्च तक भरा जाएगा फॉर्म - News Summed Up

JPSC का नोटिफिकेशन जारी: 2 मई को एक साथ होगी 4 साल की परीक्षा , 15 फरवरी से 15 मार्च तक भरा जाएगा फॉर्म


Hindi NewsLocalJharkhandRanchiJPSC News Update; Jpsc Release Civil Examintion Advertiesment The 4 year Examination Will Be Held Simultaneously, The Form Will Be Filled From February 15 To March 15Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपJPSC का नोटिफिकेशन जारी: 2 मई को एक साथ होगी 4 साल की परीक्षा , 15 फरवरी से 15 मार्च तक भरा जाएगा फॉर्मरांची 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकपरीक्षा का फॉर्म ऑनलाइन 15 फरवरी से 15 मार्च तक भरा जाएगा। (फाइल)झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार 4 साल (2017-2020) की परीक्षा एक साथ हो रही है। यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं के 252 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का फॉर्म 15 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन भरा जाएगा। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए 16 मार्च तक का समय दिया गया है। परीक्षा की संभावित तिथि 2 मई और मुख्य परीक्षा का परिणाम परीक्षा के 4 महीने बाद सितंबर के चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा।आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर इसके नियमों को एक बार अच्छे से जरूर समझ लें। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9430301636 या 943131301419 पर कॉल कर सकते हैं।सोमवार देर शाम JPSC के तरफ से विज्ञापन जारी किया गया।सबसे ज्यादा पद नगर विकास ‌व आवास विभाग का सबसे ज्यादा 65 पद नगर विकास व आवास विभाग की तरफ से सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी व विशेष पदाधिकारी का निकाला गया गया। इसके झारखंड शिक्षा संवर्ग -2 के लिए 41 पद, कार्मिक प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के लिए 44 पद, गृह कारा व आपदा प्रबंध विभाग से पुलिस उपाधीक्षक के लिए 40 पद, प्रोबेशन पदाधिकारी 17 पद और जिला समादेष्टा के लिए 16 पद निर्धारित किया गया है।कैबिनेट की बैठक के बाद CM ने दिया था संकेतकुछ दिन पूर्व कैबिनेट की बैठक में मुख्‍यमंत्री ने कहा था कि एक साथ 5 जेपीएससी की परीक्षा एक साथ होगी। इसके लिए विज्ञापन एक सप्‍ताह में जारी किया जाएगा। आज सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इससे झारखंड में रोजगार के लिए परेशान युवाओं को अपने ही राज्‍य में नौकरी की आस जगी है।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 15:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */