Hindi NewsHappylifeDiabetes Blood Sugar Level Check And Heart Disease; Everything You Need To Know About Health Smart Contact LensAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजांच का नया तरीका: नए स्मार्ट लेंस आंसुओं की रीडिंग करके बताएंगे ब्लड शुगर कितना बढ़ा, डायबिटीज और दिल के मरीजों को अलर्ट करेंगे16 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस लेंस को ब्रिटेन, अमेरिका और चीन के एक्सपर्ट ने मिलकर तैयार कियालेंस में लगे सेंसर और सर्किट जांच करके कम्प्यूटर में वायरलेस ट्रांसफर करेंगे डाटाआंखों में लगने वाले स्मार्ट कॉन्टेक्ट लेंस डायबिटीज और दिल की बीमारियों पर भी नजर रखेंगे। ये लेंस आंसुओं की मदद से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल चेक करेंगे और आपको अलर्ट करेंगे। इस लेंस को ब्रिटेन, अमेरिका और चीन के एक्सपर्ट ने मिलकर तैयार किया है।ऐसे काम करता है लेंसलेंस को तैयार करने वाली टीम से जुड़े प्रो. यूनलॉन्ग झाओ कहते हैं, यह लेंस आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ खुद को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। लेंस आंसुओं में मौजूद ब्लड शुगर का लेवल चेक करता है। चेक करने के बाद डाटा वायरलेस तरीके से कम्प्यूटर में ट्रांसफर करता है। यहां से देखा जा सकता है कि डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा कितना है।दूसरे स्मार्ट लेंस की तुलना में पतलाहार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. शिकी गुओ कहते हैं, हमने जो लेंस तैयार किए हैं वो दूसरे स्मार्ट लेंस से काफी पतले हैं। दो लेंस के बीच में हमने एक सेंसर और सर्किट फिट किए हैं। आंख में मौजूद फ्लुइड इन सेंसर्स के सम्पर्क में आता है और हमें नई जानकारी मिलती है।जूम करने के लिए झपकानी होंगी पलकेंरिसर्चर के मुताबिक, अगर आप किसी चीज को जूम करके देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक बार पलकें झपकानी पड़ेंगी। खास बात है कि लेंस में काफी चीजें होने के बाद भी यह आपकाे कम्फर्ट का अहसास कराता है।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 14:32 UTC