JJP के टिकट पर सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर - News Summed Up

JJP के टिकट पर सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर


JJP के टिकट पर सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुरनई दिल्ली/ रेवाड़ी, प्रेट्र। बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने जननायक जनता पार्टी (JJP) का दामन थाम लिया है। रविवार को जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में तेज बहादुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जमकर तारीफ की।जननायक जनता पार्टी में शामिल होने के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वह करनाल में सीएम के खिलाफ नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी एक प्रमुख मुद्दा है। उनकी लड़ाई हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है।पीएम मोदी के खिलाफ भरा था नामांकनइससे पहले तेज बहादुर यादव समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था। वाराणसी में समाजवादी पार्टी नामांकन के आखिरी दिन शालिनी यादव के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर यादव को अपनी पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतार दिया था। हालांकि उनकी बर्खास्‍तगी की वजहों को लेकर समय से अपना जवाब दाखिल न करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट गए थे जहां पर उनकी अर्जी खारिज हो गई थी।कौन है तेज बहादुर यादव? तेज बहादुर यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मोहल्ला मयूर विहार के रहने वाले हैं। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 31 मार्च को वह रेवाड़ी से वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। 9 जनवरी 2017 में तेज बहादुर यादव ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में रहते हुए फेसबुक पर कुछ वीडियो अपलोड कर दिए थे।इन वीडियो में उन्होंने खराब खाने का हवाला देते हुए कहा था कि बीएसएफ के जवानों को कड़ाके की ठंड में अच्छी डाइट नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा था कि जवानों के हिस्से का राशन कुछ अधिकारी बीच में ही गबन कर देते हैं। बीएसएफ ने तेज बदादुर यादव के आरोपों के बाद मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस घटनाक्रम में तेज बदाहुर यादव को अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया था और अप्रैल 2017 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।Haryana election : कांग्रेस आज जारी कर सकती है पहली सूची, ये हैं दिल्ली से सटी सीटों पर संभावित उम्मीदवारदिल्ली- NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Mangal Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 14:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */