BJP ने उत्तराखंड में 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिये क्या है वजह... - News Summed Up

BJP ने उत्तराखंड में 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिये क्या है वजह...


भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तराखंड इकाई ने 40 सदस्यों को पार्टी ने बाहर कर दिया है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार इन सभी सदस्यों पर 'पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. बता दें कि उत्तराखंड में पांच अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बगावत करने वाले 40 पदाधिकारियों को भाजपा ने रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया. pic.twitter.com/NPwFT4iY2u — ANI (@ANI) September 29, 2019भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जल्द ही इनके निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी. पदमुक्त होने वाले सर्वाधिक 14 पदाधिकारी टिहरी से हैं, जबकि नैनीताल से नौ, बागेश्वर से छह, पिथौरागढ से चार, पौडी, उत्तरकाशी और देहरादून से दो-दो तथा अल्मोडा से एक पदाधिकारी को पदमुक्त किया गया है.


Source: NDTV September 29, 2019 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */