जागरण संवाददाता, कानपुर। Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान में हुए शुरू हुए युद्ध का असर स्थानीय सराफा बाजार पर भी पड़ा है। चांदी का भाव चढ़कर 2 लाख 91 हजार रुपए प्रति किलो हो गया है जबकि सोना भी 170000 पर पहुंच गया है चांदी के भाव में एक दिन में 15000 प्रति किलो की तेजी आई है।मेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और संघर्ष की खबरों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय सराफा बाजार में भी जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कानपुर के बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों ने आसमान का रुख कर लिया है। शनिवार को चांदी की कीमतों में 15,000 प्रति किलो की ऐतिहासिक उछाल दर्ज की गई।स्थानीय सराफा बाजार के अनुसार, चांदी का भाव एक ही दिन में लंबी छलांग लगाकर 2,91,000 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, सोने की कीमतों में भी भारी तेजी देखी गई और यह 1,70,000 (प्रति 10 ग्राम) के आंकड़े को छू गया है। शुक्रवार को सोने का भाव 163200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा के अनुसार एक ही दिन में चांदी में 15,000 और सोने में लगभग सात हजार रुपये की बढ़त कारण अमेरिका , इजरायल, ईरान का ताजा संघर्ष, क्रूड आयल के दाम में तेजी, शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल को माना जा रहा है। युद्ध जैसी स्थिति में लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने-चांदी जैसे सुरक्षित ठिकानों में लगा देते हैं। खाड़ी देशों में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और लाजिस्टिक्स प्रभावित होने की आशंका है, जिससे कीमतों में सट्टेबाजी भी बढ़ गई है। घरेलू बाजार में सहालग (शादियों का सीजन) चल रहा है इस वजह से भी बाजार में पहले से मांग बनी हुई है। इसे वैश्विक तनाव की स्थितियों ने और हवा दे दी है।
Source: Dainik Jagran March 01, 2026 16:52 UTC