Iran, US-Israel War News Live Updates in Hindi: इस बीच, ईरान ने फारस की खाड़ी में अमेरिका के एक दूसरे एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि A-10 एयरक्राफ्ट बचाव कार्य में शामिल था, तभी इस पर हमला हुआ। अमेरिका ने इस फाइटर प्लेन के पायलट का रेस्क्यू कर लिया है। तेहरान एवं सीरिया सहित मध्य पूर्व के अलग-अलग इलाकों में हमले होने की रिपोर्टें हैं। ईरान युद्ध में जान-माल के नुकसान पर पेंटागन ने आंकड़े जारी किए हैं। पेंटागन के अनुसार,इस युद्ध में अब तक कुल 365 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इनमें 247 यूनाइडेट स्टेट्स आर्मी, 63 यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी, 19 यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स और 36 यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स के जवान शामिल हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ज्यादातर घायल सैनिक इलाज के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं। अमेरिका अपना रक्षा बजट एक खरब डॉलर से बढ़ाकर 1.5 खरब डॉलर करने जा रहा है। अब तक इस युद्ध में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।-अमेरिका ने फाइटर जेट के लापता सैनिक को ढूंढ़ निकाला-ट्रंप का दावा- कई ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गएईरानी ड्रोन ने कुवैत के तेल परिसर को बनाया निशाना-हौती विद्रोहियों ने इजराइल पर किया हमले का दावा-बुशहर परमाणु संयंत्र के निकट सुरक्षा गार्ड मारा गया-PAKने US-ईरान वार्ता पर आई खबरों को बताया गलत-इजराइल ने IRGC के ठिकानों पर किया हमला-अमेरिकी हमले में ईरानी अफसर की पत्नी की मौत-बहरीन ने यूएन प्रस्ताव पर मतदान स्थगित किया-सीरिया की टीवी ने कहा-दमिश्क में धमाकों की खबर-ईरान के हमलों में इजरायल में एक व्यक्ति घायल-बहरीन में सायरन, दुबई मरीना में मलबा गिरा-ईरान युद्ध की शुरुआत से अब तक 365 अमेरिकी सैनिक घायल-इजराइली सेना ने हिज़्बुल्लाह ठिकानों पर हमले की पुष्टि की
Source: NDTV April 05, 2026 13:10 UTC