India vs Bangladesh, Live - Cricket World 2019 Match 40th, India (Virat Kohli) Vs (BAN) Match News Updates - News Summed Up

India vs Bangladesh, Live - Cricket World 2019 Match 40th, India (Virat Kohli) Vs (BAN) Match News Updates


रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वॉर्नर को पीछे छोड़ाDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 06:20 PM ISTरोहित ने इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140 और इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन बनाए थेरोहित ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज, संगकारा के 4 शतक की बराबरी कीरोहित ने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की, राहुल ने 77 रन बनाएखेल डेस्क. वर्ल्ड कप के 40वें मैच में मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक लगाया। वे एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 3 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 में केन्या के खिलाफ 2 और नामीबिया के खिलाफ एक शतक लगाया था। रोहित इस मैच में 104 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली लगातार छठे मैच में अर्धशतक नहीं लगा सके। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए।रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 8 पारियों में 516 रन बनाए थे। रोहित के 7 पारियों में 544 रन हो गए। दूसरी ओर राहुल ने इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। वे 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की।एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजशतक बल्लेबाज देश साल 4 रोहित शर्मा भारत 2019 4 कुमार संगकारा श्रीलंका 2015 3 मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया 1996 3 सौरव गांगुली भारत 2003 3 मैथ्यू हेडेन ऑस्ट्रेलिया 2007रोहित का इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ स्कोररोहित ने इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ रन का स्कोर किया। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे पहले 5वें ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रोहित ने लेग साइड में शॉट खेला। गेंद हवा में थी, लेकिन तमीम इकबाल कैच नहीं ले सके।रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाजरोहित शर्मा वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 5-5 शतक लगाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए थे।रोहित ने सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ाछक्के बल्लेबाज देश 351 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 326 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 270 सनथ जयसूर्या श्रीलंका 230 रोहित शर्मा भारत 228 महेंद्र सिंह धोनी 228एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयबल्लेबाज रन वर्ल्ड कप सचिन तेंदुलकर 673 2003 रोहित शर्मा 544 2019 सचिन तेंदुलकर 523 1996 सचिन तेंदुलकर 482 2011रोहित-राहुल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाले भारतीयरन बल्लेबाज किसके खिलाफ साल 180 रोहित शर्मा-लोकेश राहुल बांग्लादेश 2019 174 रोहित शर्मा- शिखर धवन आयरलैंड 2015 163 अजय जडेजा-सचिन तेंदुलकर केन्या 1996 153 सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 2003भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसीइससे पहले भारत ने टीम में दो बदलाव किए। कुलदीप यादव और केदार जाधव को बाहर कर दिया गया। दोनों की जगह दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया। दूसरी ओर बांग्लादेश ने भी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए। मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह की जगह शब्बीर रहमान और रूबेल हुसैन को टीम में शामिल किया।कार्तिक का पहला वर्ल्ड कप मैचभारतीय टीम में आज चार विकेटकीपर खेल रहे। धोनी, राहुल और ऋषभ पंत पिछले मैच में खेले थे। आज दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया। कार्तिक अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेंगे। वे 2007 में भी टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।दोनों टीमेंभारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मोसादेक हुसैन, शब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, रूबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।भारत वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 12 साल से नहीं हारा


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 08:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */