India Coronavirus Updates: 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8,380 मामले, 193 लोगों की मौतनई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के कारण हाताल और खराब होते जा रहे हैं। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 8,380 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 193 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 82 हजार 143 पहुंच गई है। इसमें से 89,995 एक्टिव केस हैं, अब तक 86,983 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5164 लोगों की जान जा चुकी है।देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात, राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। महाराष्ट्र में अकेले 65 हजार से अधिक मामले हैं और 2,197 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु में 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 12 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली में रोजाना नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। यहां कोरोना संक्रमण की संख्या 18 हजार से ज्यादा है, जिसमें से 10 हजार एक्टिव केस हैं।देश में कुल संक्रमितराज्य - संक्रमितमहाराष्ट्र - 65,168तमिलनाडु - 21,184दिल्ली - 18,549गुजरात - 16,343राजस्थान - 8,617मध्य प्रदेश - 7,891उत्तर प्रदेश - 7,445बंगाल - 5,130बिहार - 3,636आंध्र प्रदेश - 3,569कर्नाटक - 2,922तेलंगाना - 2,499जम्मू-कश्मीर - 2,341पंजाब - 2,233हरियाणा - 1,923ओडिशा - 1,819केरल - 1,208असम - 1,185उत्तराखंड - 749झारखंड - 563छत्तीसगढ़ - 447हिमाचल प्रदेश - 313चंडीगढ़ - 289त्रिपुरा - 268लद्दाख - 74गोवा - 70मणिपुर - 62पुडुचेरी - 51अंडमान-निकोबार - 33मेघालय - 27अरुणाचल - 4मिजोरम - 1सिक्किम - 1Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran May 31, 2020 04:23 UTC