Independence Day Highlights: आतंकवाद, विस्तारवाद और एयरस्ट्राइक.... लाल किले के प्राचीर से PM का चीन-पाक को संदेश - News Summed Up

Independence Day Highlights: आतंकवाद, विस्तारवाद और एयरस्ट्राइक.... लाल किले के प्राचीर से PM का चीन-पाक को संदेश


Independence Day Highlights: आतंकवाद, विस्तारवाद और एयरस्ट्राइक.... लाल किले के प्राचीर से PM का चीन-पाक को संदेशIndependence Day 2021 देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान नौसेना के बैंड राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय सलामी के दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाया।नई दिल्ली, एजेंसियां। देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Narendra Modi) लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। लाल किले की प्राचीर से 8वीं बार देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नया मंत्र दिया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में अब 'सबका प्रयास' शब्द भी जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर हमने अपने दुश्मनों को नए भारत के उदय का संदेश दिया है। इससे यह भी पता चलता है कि भारत कड़े फैसले ले सकता है।88 मिनट के संबोधन में क्या कुछ बोले PM मोदीएकजुटता ही हमारी ताकत21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है: पीएम मोदीआतंकवाद और विस्तारवाद से लड़ रहा है भारतआज दुनिया, भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है: पीएम मोदीधारा 370 को बदलने का फैसला ऐतिहासिकधारा 370 को बदलने का ऐतिहासिक फैसला हो, देश को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने वाली व्यवस्था- GST हो, हमारे फौजी साथियों के लिए वन रैंक वन पेंशन हो, या फिर रामजन्मभूमि केस का शांतिपूर्ण समाधान, ये सब हमने बीते कुछ वर्षों में सच होते देखा है: पीएम मोदीओबीसी कमीशन को मिला संवैधानिक दर्जात्रिपुरा में दशकों बाद ब्रू रियांग समझौता होना हो, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो, या फिर जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार हुए बीडीसी और डीडीसी चुनाव, भारत अपनी संकल्पशक्ति लगातार सिद्ध कर रहा है: पीएम मोदीनेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणाभारत की प्रगति के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भारत का ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। इसलिए आज भारत को ये संकल्प लेना होगा कि हम आजादी के 100 साल होने से पहले भारत को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाएंगे। मैं आज तिरंगे की साक्षी में नेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणा कर रहा हूं: पीएम मोदीदेश के सभी सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ेंगीये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं: पीएम मोदीनागरिक को नक्शा बनाने की नहीं थी आजादीबेवजह के कानून खत्म करने जरूरी हैं। देश में 200 साल पहले का एक कानून चला आ रहा था, जिसकी वजह से देश के नागरिक को नक्शा बनाने की आजादी नहीं थी: पीएम मोदीकृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं का उपयोगकोरोना के दौरान देश ने तकनीकी की ताकत और हमारे वैज्ञानिकों की सामर्थ्य और प्रतिबद्धता को देखा है। देश के हर क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिक सूझबूझ से काम कर रहे हैं। समय आ गया है कि हम अपने कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं और उनके सुझावों को भी जोड़ें: पीएम मोदीनेशनल मास्टर प्लानभारत आने वाले कुछ समय में प्रधानमंत्री गति शक्ति का नैशनल मास्टर प्लान देश के सामने रखेगा। 100 लाख करोड़ से भी अधिक की योजना लाखों के नौजवानों के लिए रोजगार के लिए नया अवसर लेकर आएगी। यह ऐसा मास्टर प्लान होगा, जो हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्र्क्चर की नींव रखेगा। अभी ट्रांसपोर्ट के साधनों में कोई तालमेल नहीं है। यह इस गतिरोध को तोड़ेगी: पीएम मोदी75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनेंदेश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ रही होंगी। आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है, वो भी अभूतपूर्व है: पीएम मोदीनॉर्थ ईस्ट में दिलों की कनेक्टिविटीआज नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी का नया इतिहास लिखा जा रहा है। ये कनेक्टिविटी दिलों की भी है और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी है। नार्थ ईस्ट की सभी राजधानियों को रेल सेवा से जोड़ने का काम बहुत जल्द पूरा होने वाला है: पीएम मोदीअस्पतालों के पास होंगे अपने ऑक्सीजन प्लांटमेडिकल शिक्षा में जरूरी बड़े सुधार भी किए गए हैं। प्रिवेंटिव हेल्थ केयर पर भी उतना ही ध्यान दिया गया है। साथ साथ देश में मेडिकल सीटों में भी काफी बढ़ोतरी की गई है। बहुत जल्द देश के हजारो अस्पतालों के पास अपने ऑक्सीजन प्लांट भी होंगे: पीएम मोदीछोटा किसान बने देश की शानपरिवार में बंटवारे के चलते किसानों की जमीन कम होती जा रही है. This is a day to remember our great freedom fighters: PM Modi at Red Fort pic.twitter.com/U918TaIO4D — ANI (@ANI) August 15, 2021प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।Delhi | Prime Minister Narendra Modi inspects the guard of honour at Red Fort pic.twitter.com/Y2tMYsFQ62 — ANI (@ANI) August 15, 2021पीएम नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।Delhi | PM Narendra Modi pays tribute to


Source: Dainik Jagran August 15, 2021 01:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */