15 अगस्त रविवार को चंद्रमा दिन भर तुला राशि में संचार करते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस का दिन वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक होने जा रहा है। अन्य सभी राशियों के लिए आज किस्मते के सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार से…आज का दिन आप निश्चिंत होकर बिताएंगे। कार्यस्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नहीं रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नहीं होगा। आज के दिन आपको अपने बुजुर्गों के आदेश पर चलना होगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थी में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी। ज्यादातर कार्यों में अधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए आज के दिन अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यों को टालना ही बेहतर रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Source: Navbharat Times August 14, 2021 23:26 UTC