IPO की कल लिस्टिंग: ग्लैंड फार्मा के शेयरों का ग्रे मार्केट में धमाल, 120 रुपए के प्रीमियम पर हो सकता है लिस्ट - News Summed Up

IPO की कल लिस्टिंग: ग्लैंड फार्मा के शेयरों का ग्रे मार्केट में धमाल, 120 रुपए के प्रीमियम पर हो सकता है लिस्ट


Hindi NewsBusinessGland Pharma IPO: Gland Pharma Listing Share Price News Today UpdateAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपIPO की कल लिस्टिंग: ग्लैंड फार्मा के शेयरों का ग्रे मार्केट में धमाल, 120 रुपए के प्रीमियम पर हो सकता है लिस्टमुंबई 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकग्लैंड फार्मा ने 70 एंकर निवेशकों से 1,944 करोड़ रुपए जुटाया थाकंपनी ने IPO के लिए 1,490 से 1,500 रुपए का भाव तय किया थाइस आईपीओ से कंपनी ने 6,480 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थीयह IPO 9 से 11 नवंबर के बीच लाया था। कुल 2.6 गुना भरा थाग्लैंड फार्मा के शेयरों की लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में धमाल है। खबर है कि इसका शेयर इस समय ग्रे मार्केट में 120 रुपए प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। यानी यह शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर अपने आईपीओ के मूल्य से 120 रुपए ऊपर लिस्ट हो सकता है। इसकी लिस्टिंग शुक्रवार यानी कल है।अचानक कीमतें बढ़ने लगी हैंजानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में अचानक ग्लैंड फार्मा के शेयर की कीमतें बाउंस बैक होने लगी हैं। पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की कीमतें डिस्काउंट यानी नीचे पर कारोबार कर रही थीं। दिवाली के बाद अचानक कीमतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। 13 नवंबर को यह शेयर 70 रुपए के प्रीमियम पर था। पर अब वहां से यह 60% बढ़ गया है। अगर इसके पिछले दो हफ्तों के प्रीमियम रुझान को देखें तो यह उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि बाजार इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और साथ ही विदेशी निवेशक भी अच्छी खासी रकम बाजार में डाल रहे हैं।2 नवंबर को 150 रुपए का प्रीमियम2 नवंबर को इसका प्रीमियम 150 रुपए प्रति शेयर था। 4 नवंबर को यह 170 रुपए पर पहुंच गया था। पर उसके बाद से इसमें गिरावट दिखने लगी थी। 11 नवंबर को यह 25 रुपए पर पहुंच गया था। दिवाली के बाद से यह अचानक बढ़ने लगा है। बता दें कि पिछले 3 सालों में यह पहली फार्मा कंपनी है जिसने IPO लाया है। यह अब तक का सबसे बड़ा फार्मा IPO है। इसके जरिए कंपनी ने 6,480 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थी।ग्लैंड फार्मा ने 70 एंकर निवेशकों से 1,944 करोड़ रुपए जुटाया था। एंकर निवेशकों के लिए 1.29 करोड़ शेयर जारी किए गए थे। कंपनी ने IPO के लिए 1,490 से 1,500 रुपए का भाव तय किया था।9-11 नवंबर के बीच आया था आईपीओकंपनी ने अपना IPO 9 से 11 नवंबर के बीच लाया था। यह 2.6 गुना भरा था। ग्लैंड फार्मा में 1,250 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाया गया था। कंपनी ने 3.48 करोड़ शेयरों को जारी किया था। ग्लैंड फार्मा की प्रमोटर चीन की फोसन कंपनी है। यह इस साल का दूसरा सबसे बड़ा IPO है। इससे पहले SBI कार्ड एवं पेमेंट ने 10,355 करोड़ रुपए का IPO लाया था। पिछले कुछ समय से फार्मा सेक्टर बेहतर रिटर्न दे रहा है। कोविड की वजह से फामा सेक्टर स्टॉक अच्छे चल रहे हैं। निफ्टी फार्मा ने अब तक मार्च से 83% का रिटर्न दिया है।फार्मा सेक्टर का सबसे बड़ा आईपीओदरअसल देश में अब तक फार्मा सेक्टर का सबसे बड़ा IPO एरिस लाइफ साइंसेस लाई थी। इसने 2017 में 1,741 करोड़ रुपए IPO के जरिए जुटाया था। इसके बाद 2015 में अल्केम लैब ने 1,350 करोड़ और 2016 में लौरस लैब ने 1,350 करोड़ रुपए जुटाया था। 2017 के बाद यह पहली फार्मा कंपनी है शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar November 19, 2020 07:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */