घर की छत पर आसमान से गिरा ‘पत्थर’, बंदा बन गया करोड़पति! - News Summed Up

घर की छत पर आसमान से गिरा ‘पत्थर’, बंदा बन गया करोड़पति!


इंडोनेशिया में एक शख्स की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब उसके घर की छत पर आसमान से एक ‘पत्थर’ गिरा। जोसुआ हुतागलुंग नाम का यह शख्स ताबूत बनाने का काम करता था। लेकिन उस ‘पत्थर’ ने बंदे को करोड़पति बना दिया। क्योंकि भैया… वह कोई ऐसा वैसा पत्थर नहीं, बल्कि एक दुर्लभ उल्कापिंड था।घर की छत में हो गया छेद…‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अगस्त महीने की है। दरअसल, 33 वर्षीय जोसुआ रोज की तरह उस दिन भी घर में ताबूत बनाने का काम कर रहे थे जब लिविंग रूम में एक कुछ गिरने की जोरदार आवाज आई। वह आवाज की तरफ भागे। उन्होंने देखा कि घर की छत में छेद है। साथ ही, एक गर्म पत्थर जमीन में 15 सेंटीमीटर तक धंसा हुआ है।4 अरब साल से भी पुराना उल्कापिंड! इस दुर्लभ उल्कापिंड के टुकड़े को 4 अरब साल से भी ज्यादा पुराना बताया गया। यही वजह है कि लगभग 2.1 किलोग्राम के इस उल्कापिंड की कीमत लगभग 14 लाख पाउंड (10 करोड़ रुपये) आंकी गई। बता दें, उल्कापिंड के रेयर और खास होने के कारण उसकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है। तीन बच्चों के पिता जोसुआ ने कहा कि वो इस रकम का कुछ हिस्सा अपने सुमदाय के लिए एक चर्च बनवाने पर खर्च करेंगे।Image Source: Facebook/Josua Hutagalung


Source: Navbharat Times November 19, 2020 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */