शिवम बहुत लंबे शॉट खेलने के लि�जयपुर. इंडियन प्रीमियर लीग 2019 या आईपीएल (Indian Premier League or IPL 2019) के लिए आज प्लेयर्स ऑक्शन यानी खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। नीलामी में दो प्लेयर्स के नाम ने सबको चौंकाया। ये हैं वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे। वरुण 8.4 तो शिवम 5 करोड़ में बिके। के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Mumbai all rounder Shivam Dube)। इस बेहतरीन लेफ्ट हैंडर ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है। शिवम (Shivam Dube) बहुत लंबे शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही 145 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग भी कर सकते हैं।शिवम दुबे चर्चा में क्यों? रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में ने अब तक कोई बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन, उसके ऑल राउंडर शिवम दुबे (Shivam Dubey) खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में रणजी डेब्यू किया था। इस सीजन में शिवम ने तीन मैच खेले हैं और अपनी टीम के टॉप स्कोरर हैं। 3 मैचों की 5 इनिंग में इस लेफ्ट हैंडर ने 91.00 की शानदार औसत से कुल 364 रन बनाए लिए हैं। इतना ही नहीं 16.75 के औसत से वो 12 विकेट भी ले चुके हैं। शिवम मीडियम पेसर हैं। हाल ही प्रवीण तांबे के एक ओवर में 32 रन बनाने के बाद तो उनका नाम लगभग सबको पता लग गया।और नया धमाकाशिवम ने सोमवार को बड़ोदा के खिलाफ पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए। शिवम ने 60 गेंदों में 76 रन की पारी उस वक्त खेली जबकि आईपीएल 2019 के लिए प्लेयर्स के ऑक्शन होने वाले हैं। 25 साल के शिवम ने लेफ्ट आर्म स्पिनर स्वनिल सिंह की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए। आखिरी गेंद को उन्होंने लेग साइड में खेला। कुल 60 गेंद शिवम ने खेलीं। 76 रन बनाए। सात छक्के और तीन चौके लगाए।
Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 09:29 UTC