शुरुआत में अनसोल्ड रहे युवराज को दूसरी बार में बेस प्राइस पर एक करोड़ में मुंबई ने खरीदाबेंगलुरु ने शिवम दुबे को बेस प्राइस से 25 गुना कीमत पर पांच करोड़ रुपए में खरीदाविदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके सैम कुरेन, 7.2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदाविकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को बेस प्राइस से 24 गुना कीमत पर 4.8 करोड़ में पंजाब ने खरीदाDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 11:54 PM ISTखेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए मंगलवार को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें आठ फ्रेंचाइजीस ने 106 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर 60 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 20 विदेशी हैं। छह राउंड तक चली नीलामी में सबसे महंगे जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती बिके। उनादकट को राजस्थान और वरुण को पंजाब ने 8.4-8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। विदेशियों में सबसे महंगे इंग्लैंड के सैम कुरेन बिके। उन्हें 7.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पहली बार में अनसोल्ड रहे युवराज सिंह को बाद में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा।पंजाब ने सबसे ज्यादा 32.5 करोड़ रुपए खर्च किए, 13 खिलाड़ी खरीदेचेन्नई सुपरकिंग्स ने दो खिलाड़ियों को 5.2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 खिलाड़ियों को 17.8 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब ने 13 खिलाड़ियों को 32.5 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स ने आठ खिलाड़ियों को 9.15 करोड़, मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को 7.6 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने नौ खिलाड़ियों को 13.8 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ खिलाड़ियों को 16.35 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों को 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा।राजस्थान रॉयल्स ने खाते में बचाए सबसे ज्यादा 7.7 करोड़ रुपएटीम पर्स में बची राशि विदेशी खिलाड़ी कुल खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स 3.20 करोड़ 8 25 दिल्ली कैपिटल्स 7.70 करोड़ 8 25 किंग्स इलेवन पंजाब 3.70 करोड़ 8 23 कोलकाता नाइटराइडर्स 6.05 करोड़ 8 21 मुंबई इंडियंस 3.55 करोड़ 8 24 राजस्थान रॉयल्स 7.15करोड़ 8 25 रॉयल चेंलेंजर्स बेंगलुरु 1.80 करोड़ 8 24 सनराइजर्स हैदराबाद 5.30 करोड़ 8 23नीलामी में नहीं बिकने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एश्टन टर्नर, रियान पराग और मनन वोहरा को अलग से चुना और बेस प्राइस पर खरीदा।एश्टन टर्नर : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा। रियान पराग : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा। मनन वोहरा : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।छठा राउंड : हर खिलाड़ी बेस प्राइस पर ही बिकाइस राउंड में सात खिलाड़ी बिके। इनमें से कोई भी ऐसा नहीं रहा, जिसे बेस प्राइस से ज्यादा में खरीदा गया हो। इस राउंड में राजस्थान रॉयल्स ने एक, कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो, दिल्ली कैपिटल्स ने दो, चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक, किंग्स इलेवन पंजाब ने एक खिलाड़ी को खरीदा।पांचवां राउंड : युवराज और गुप्टिल भी बिकेपांचवें राउंड में अब तक सबसे महंगे प्रभसिमरन सिंह बिके। उन्हें 4.8 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख था। पहली बार में अनसोल्ड रहे अक्षदीप नाथ दूसरी बार में बेस प्राइस 20 लाख से 18 गुना कीमत पर 3.6 करोड़ में बिके। इस राउंड में युवराज सिंह भी बिक गए। उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा। मार्टिन गुप्टिल को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा। वे पहली बार में नहीं बिके थे।चौथा राउंड : इंग्लैंड के सैम कुरेन सबसे महंगे बिकेचौथे राउंड में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इंग्राम बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। इंग्लैंड के सैम कुरेन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। बरिंदर सरन को मुंबई इंडियंस ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।तीसरा राउंड : वरुण की लगी सबसे ज्यादा कीमततीसरे राउंड तक 22 खिलाड़ी बिक चुके हैं। इनमें से छह विदेशी हैं। तीसरे राउंड में सात खिलाड़ी बिके। इनमें सबसे ज्यादा कीमत 8.4 करोड़ रुपए में वरुण चक्रवर्ती बिके। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वे भी अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।दूसरा राउंड : विदेशियों में सिर्फ मलिंगा ही बिकेदूसरे राउंड तक 15 खिलाड़ी बिके थे। इनमें से छह विदेशी थे। दूसरे राउंड में सबसे पहले जयदेव उनादकट बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। वे अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इस राउंड में सिर्फ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ही बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।पहला राउंड : हनुमा सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी बनेपहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके। इनमें से पांच विदेशी हैं। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।छठे राउंड में सात खिलाड़ी बिकेश्रीकांत
Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 09:29 UTC