IPL Auction 2019: युवराज को नहीं मिला कोई खरीददार, इन खिलाड़ियों को मिली बड़ी राशिनई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में जारी है। अभी तक इस नीलामी में युवराज सिंह अनसोल्ड रहे हैं। युवी के नाम पर किसी भी टीम ने पहली बारी में कोई बोली नहीं लगाई। वहीं दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रही जिन पर टीम मालिकों मे जमकर पैसे लुटाए। चलिए आपको बताते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें इस बार बड़ी रकम मिली। इसके साथ ही साथ उन्हें किस टीम ने खरीदा।उनादकट बिके सबसे महंगेआइपीएल की इस नीलामी में अभी तक जयदेव उनादकट और अनकैप्ड वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। इन दोनों को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने बेड़े में शामिल किया। उनादकट को राजस्थान और वरुण को पंजाब की टीम ने खरीदा। आपको बता दें कि उनादकट पिछले साल भी राजस्थान की टीम से ही खेले थे। उन्हें पिछले साल रॉयल्स ने 11. 5 करोड़ रुपये में खरीदा था।After being the highest priced Indian player in the 2018 #IPLAuction, @JUnadkat has gone for the highest price of the auction so far, re-signed by @rajasthanroyals for R. 840 lakhs. LIVE BLOG ➡️ https://t.co/6bQxsE2FNb pic.twitter.com/nqWXqbbZof — ICC (@ICC) December 18, 2018मोहित, अक्षर और ब्रैथवेट को मिले पांच-पांच करोड़वहीं मोहित शर्मा, कार्लोस ब्रैथवेट और अक्षर पटेल पांच-पांच करोड़ रुपये में बिके। मोहित को चेन्नई, ब्रैथवेट को कोलकाता तो अक्षर पटेल को दिल्ली ने खरीदा।पंजाब की टीम ने खरीदे दो महंगे खिलाड़ीपंजाब की टीम ने भारतीय टीम के तेड़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा। वहीं वेस्टइंडीज़ के ओपनिंग बल्लेबाज़ निकोल्स पूरन को प्रीति जिंटा की टीम ने 4 करोड़ 20 लाख खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया।IPL AUCTION 2019 में ये खिलाड़ी बिके सबसे महंगेवरुण चक्रवती- 8 करोड़ 40 लाख रुपये- किंग्स इलेवन पंजाबजयदेव उनादकट- 8 करोड़ 40 लाख रुपये- राजस्थान रॉयल्सशिवम दूबे- 5 करोड़ रुपये- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमोहित शर्मा- 5 करोड़ रुपये- चेन्नई सुपर किंग्सकार्लोस ब्रैथवेट- 5 करोड़ रुपये- कोलकाता नाइट राइडर्सअक्षर पटेल- 5 करोड़ रुपये- दिल्ली कैपिटलमोहम्मद शमी- 4 करोड़ 80 लाख- किंग्स इलेवन पंजाबशिमरन हेटमायर- 4 करोड़ 20 लाख- आरसीबीनिकोल्स पूरन- 4 करोड़ 20 लाख- किंग्स इलेवन पंजाबक्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 11:15 UTC