11 दिन बाद से लागू होने जा रहे नए नियम, इन 100 चैनलों के आप से लिए जा सकेंगे सिर्फ 130 रु, इसमें भी आपकी पसंद के होंगे 65 चैनल - News Summed Up

11 दिन बाद से लागू होने जा रहे नए नियम, इन 100 चैनलों के आप से लिए जा सकेंगे सिर्फ 130 रु, इसमें भी आपकी पसंद के होंगे 65 चैनल


न्यूज डेस्क। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए नियम 29 दिसंबर से लागू होने जा रहे हैं। इससे घर में डीटीएच या केबल पर टीवी देखने वाले उपभोक्ताओं का मासिक शुल्क लगभग आधा हो सकता है। सामान्य घरेलू उपभोक्ता चाहें तो महज 130 रुपए में 100 चैनल देख सकेंगे। ग्राहक को अपनी पसंद के चैनल चुनने की आजादी भी होगी।100 चैनलों में ग्राहक की मर्जी के 65 फ्री टू एयर चैनल, दूरदर्शन के 23 चैनल, तीन म्यूजिक चैनल, तीन न्यूज चैनल और तीन मूवी चैनल शामिल होंगे। 29 दिसंबर के बाद कोई भी ऑपरेटर या डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ग्राहकों पर जबरन पैकेज नहीं थोप सकेगी। वीडियो में देखिए सबसे सस्ता पैक कितने का हो सकता है।देश में 867 रजिस्टर्ड टीवी चैनल, 309 पे-चैनल :ट्राई के आंकड़ों पर नजर डालें, तो ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में टीवी इंडस्ट्री की वर्ष 2017 में रेवेन्यू तकरीबन 66 हजार करोड़ रुपए थी। इनमें 358 ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के देशभर में 867 टीवी चैनल व 309 पे-चैनल हैं। ये देश में 1469 एमएसओ और तकरीबन 60 हजार केबल ऑपरेटर्स व 6 डीटीएच कंपनियों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */