IPL 2019 sam curran took hattrick and made various records - News Summed Up

IPL 2019 sam curran took hattrick and made various records


नई दिल्ली, जेएनएन। मोहाली में खेले गए दिल्ली(DC) और पंजाब(KXIP) बीच खेले गए मैच के बाद सैम कुरेन ने अपनी नई पहचान बना ली है। 20 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने इस मैच में हैट्रिक लेकर दिल्ली के मुंह से जीत छीन लिया है। एक समय दिल्ली की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी । दिल्ली को जीत के लिए तीन ओवर में 23 रन बनाने थे। तभी कुरेन गेंदबाजी के लिए और उन्होंने मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहले इंग्राम को आउट कराया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर कैगिसो रबादा (00) को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। वहीं इससे अगली गेंद पर संदीप लामिछाने (00) को एलबीडब्ल्यू करके पंजाब को 14 रनों से जीत दिला दी।उन्होंने इस मैच में 2.2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। आइपीएल में यह उनका दूसरा मैच था। उन्होंने इसी साल 25 मार्च को राजस्थान के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था। इस मैच वो खासे मंहगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए थे।सैम ने बनाए कई रिकॉर्डयह इस साल का पहला और आइपीएल का अठरहवां हैट्रिक था। इस दौरान वह आइपीएल में हैट्रिक लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बने। 20 साल और 302 दिनों में यह करनामा कर के सैम ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने 2009 में 22 साल और 6 दिन में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ हैट्रिक ली थी।पंजाब के लिए हैट्रिक लेने वाले वो तीसरे गेंदबाज बने। इससे पहले युवराज सिंह ने दो बार और अक्षर पटेल ने एक बार यह करनामा किया था। पंजाब के लिए किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया यह तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस मामले में पहले स्थान पर अंकित राजपूत 14 देकर 5 विकेट के नाम है, जो उन्होंने 2018 में हैदराबाद के खिलाफ लिया था। इसके बाद दिमित्री मैस्करेनहास का नंबर आता है। उन्होंने पुणे वरियर्स के खिलाफ साल 2012 में 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे।इसके अलावा वह एक पारी में चार विकेट लेने वाले दूसरे सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बने। उनसे पहले मिचेल मार्श का नाम आता है जिन्होंने 2011 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए पुणे वरियर्स के खिलाफ 19 साल की उम्र में यह करनामा किया था।Posted By: Rajat Singh


Source: Dainik Jagran April 02, 2019 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */