धरी ही रह गई धीरी योजनाराजनांदगांव ब्लॉक के 24 गांवों में मार्च तक शिवनाथ नदी का पानी पहुंचाने का दावा फेल हो गया है। अफसर धीरी समूह जल प्रदाय योजना को लेकर दावा करते आ रहे थे कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर देंगे पर जमीनी हकीकत यह है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अफसर 24 में से अब तक सिर्फ 5 गांवों में टेस्टिंग शुरू कर पाए हैं। 28 करोड़ 46 लाख 16 हजार लागत वाली इस साल ग्रामीणों को फायदा नहीं मिलेगा।
Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:12 UTC