IPL 2019 Live Streaming Online RCB VS RR: जानें कब और कहां देख सकते हैं मैचनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 में सोमवार को जयपुर में रात आठ बजे से राजस्थान (rr) और बैंगलोर (rcb) के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन का चौदहवां मैच होगा। दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश है। दोनों ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है।बैंगलोर को रविवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 118 रनों की करारी शिकस्त दी थी। वहीं, गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को पटखनी दी थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने राजस्थान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था। राजस्थान की टीम आठ रनों से मैच हार गई थी। मांकडिंग के बाद से राजस्थान के जोस बटलर अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए तो वहीं अजिंक्य रहाणे भी प्रभावी नहीं रहे।यहां खेला जाएगा RCB VS RR के बीच मैच? IPL 2019 सीजन का चौदहवां मुकाबला बैंगलोर और राजस्थान के बीच जयपुर में खेला जाएगा।क्या है RCB VS RR के बीच होने वाले मैच का समय? बैंगलोर और राजस्थान टूर्नामेंट का चौदहवां मुकाबला सोमवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा।कहां देख सकते हैं RCB VS RR का लाइव टेलीकास्ट? मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स के अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और HD चैनल्स पर देख सकते हैं।कहां देखी जा सकती है RCB VS RR मैच की लाइव की स्ट्रीमिंग? आइपीएल के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप मैच का हिन्दी में लाइव ब्लॉग और आइपीएल की ताजा खबरें www.jagran.com पर पढ़ सकते हैं।Posted By: Tanisk
Source: Dainik Jagran April 01, 2019 18:45 UTC