IPL 2019 MI vs SRH: तीन ओवर और दो छक्के,जब मैच हुआ इधर से उधर - News Summed Up

IPL 2019 MI vs SRH: तीन ओवर और दो छक्के,जब मैच हुआ इधर से उधर


नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 51वां मैच पूरी तरह से दिलों की धड़कनों को रोक देने वाला था। मैच सुपर ओवर तक गया और मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। पूरे मैच में कुल 13 छक्के लगे, लेकिन दो ऐसे सिक्स लगे जिन्होंने मैच का रुख इधर से उधर कर दिया। आइए जानते हैं कैसे दो बार पलटा मैच और आखिर में मुंबई ने मार ली बाजी।पहला पांडे का छक्कासनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद थमाई हार्दिक पंड्या के हाथ में। हार्दिक ने पहली लेंथ बॉल डाली, जिसे मोहम्मद नबी ने लेग साइड में मारकर एक रन लिया। अगली गेंद फिर एक रन आया और अब हैदराबाद को 4 गेंद में 15 रन की दरकार थी। नबी ने अगली गेंद पर छक्का जड़कर मैच में हैदराबाद की वापसी कराई। हैदराबाद को अब 3 गेंद में 9 रन ही बनाने थे, लेकिन अगली गेंद पर हार्दिक ने नबी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब स्ट्राइक पर थे मनीष पांडे। आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर पांडे ने 2 रन लिए और अब हैदराबाद को एक गेंद में 7 रन बनाने थे। मैच मुंबई की झोली में था, लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर पांडे ने लॉग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस छक्के साथ मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया। जो मैच हैदराबाद की टीम बिल्कुल हार चुकी थी, अब उसके पास जीतने का बराबर मौका था।दूसरा पंड्या का छक्कासुपर ओवर में मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और हैदराबाद को 8 रन पर ही रोक दिया। मुंबई के लिए सुपर ओवर में खेलने आए हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड। हैदराबाद ने अपने सबसे शानदार गेंदबाज राशिद खान पर भरोसा जताया। मुंबई को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे। सुपर ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने सपाट छक्का जड़ दिया। मैच वापस मुंबई के पाले में आ गया। अगली दो गेंद में तीन रन बनाकर मुंबई ने मैच जीत लिया और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई।Posted By: Rajat Singh


Source: Dainik Jagran May 03, 2019 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */