-आगे के तीन चरणों में मोदी की सुनामी और तीव्र होगी। उप्र भाजपामयी है और हर कोई देश की मजबूती के लिए मोदी के रूप में सक्षम नेतृत्व देख रहा है।एक तरफ आप कह रहे हैं कि जनता में उत्साह है और दूसरी तरफ हर चरण में मतदान घट रहा है, क्या वजह है? -मुझे लगता है कि विपक्ष का वोट घटा है। वे परिणाम से वाकिफ हैं और हार सामने देखकर उदासीन हो गए हैं।मोदी जी तो मतदाताओं को सतर्क कर रहे हैं कि विपक्ष कम मतदान की साजिश कर रहा है? -विपक्ष का खेल तो जनता ने समाप्त कर दिया है। ऐसे में वह साजिश तो करेंगे ही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलेगी।भाजपा सांसदों को लेकर मतदाताओं में जबर्दस्त नाराजगी है? -इस बार 74 से अधिक सीटें जीतेंगे और उप्र फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा।लेकिन जिनके टिकट कटे, कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं? -पांच वर्षों में दुनियाभर में पीएम का प्रभाव बढ़ा है। विश्व में उनकी सर्वमान्यता और छवि का नतीजा है कि मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया। पीएम के प्रयास के लिए बधाई।Posted By: Sanjay Pokhriyal
Source: Dainik Jagran May 03, 2019 03:44 UTC