IPL 2019 KKR vs KXIP: केकेआर व पंजाब का अहम मुकाबला, कौन प्लेऑफ के लिए करेगा दावा मजबूत - News Summed Up

IPL 2019 KKR vs KXIP: केकेआर व पंजाब का अहम मुकाबला, कौन प्लेऑफ के लिए करेगा दावा मजबूत


मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को यहां पीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। हारने वाली टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी, तो जीतने वाली टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। दोनों टीमों ने अपने पांच-पांच मैच जीते हैं और 10-10 अंक हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में खेलने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। मुंबई को 34 रनों से हराकर कोलकाता नाइटराइडर्स के हौसले बुलंद हैं, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 45 रन की हार का अभी मलाल है।किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी की बात करें, तो मोहाली में खेले गए अब तक के मैचों में टीम के बल्लेबाजों ने कप्तान रविचंद्रन अश्विन को निराश नहीं किया है। क्रिस गेल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाजों ने हर मैच में टीम के लिए रन बटोरे हैं। मध्य क्रम में खेलने वाले डेविड मिलर और निकोलस पूरन ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिया है। गेल, राहुल और मंयक के आउट होने के बाद टीम अपनी लय में नहीं दिखती है। गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन, मुहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन ने तो अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत विरोधी टीमों को परेशान किया है, लेकिन शमी ने टीम के लिए विकेट तो झटके हैं, लेकिन वह हर मैच में काफी महंगे साबित हुए हैं। एंड्रयू टाई की अनदेखी टीम को महंगी पड़ी है। ऐसे में केकेआर के खिलाफ अश्विन मुजीब उर रहमान की जगह किसी ऑलराउंडर को टीम में जगह दे सकते हैं।दूसरी तरफ केकेआर की बात करें, तो शुभमन गिल, नीतीश राणा और आंद्रे रसेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। कप्तान दिनेश कार्तिक की तरफ से शुभमन गिल से ओपनिंग करवाने का फैसला सही साबित हुआ है। पीसीए मोहाली शुभमन गिल का घरेलू मैदान है। इसी मैदान पर वह सालों से अभ्यास करते आ रहे हैं ऐसे में कप्तान को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रसेल को नंबर तीन पर भेजने से केकेआर बल्लेबाजी के क्षेत्र में मजबूत हुआ है। गेंदबाजी की बात करें तो आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, हैरी गुर्ने ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। ऐसे में कप्तान को मोहाली में भी अपनी टीम के गेंदबाजों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */