CBSE 12th Results 2019: हजारीबाग के अक्षत, बोकारो की निकिता और तनीष बंसल स्टेट टॉपर - News Summed Up

CBSE 12th Results 2019: हजारीबाग के अक्षत, बोकारो की निकिता और तनीष बंसल स्टेट टॉपर


CBSE 12th Results 2019: हजारीबाग के अक्षत, बोकारो की निकिता और तनीष बंसल स्टेट टॉपररांची, जेएनएन। CBSE 12th Results 2019 - सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। साइंस, आट्र्स और कामर्स तीनों संकायों में झारखंड के परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस में डीएवी स्कूल, हजारीबाग के अक्षत अग्रवाल, आर्टस में बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार की निकिता सिन्हा, कॉमर्स में होलीक्रास स्कूल, बोकारो के तनीष बसंल स्टेट टॉपर हैं।हजारीबाग के अक्षत अग्रवाल अपने माता-पिता व बहन के साथ।तीनों टॉपर भले अलग-अलग कैटेगरी के हैं लेकिन तीनों को समान रूप से 98.2 फीसद अंक मिले हैं। टॉपर्स लिस्ट में हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के शहरों का दबदबा है। चुनाव के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं जल्दी हुई थीं। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चली थी। कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को 15 अप्रैल तक खत्म कर लिया गया था।साइंस (टॉप 5)अक्षत अग्रवाल : डीएवी स्कूल, हजारीबाग : 98.2रिद्धि सिंह : डीपीएस, धनबाद : 97.6जारुबि आकांक्षा, जेवीएम श्यामली, रांची : 97.6नवीन कुमार : डीएवी कोयला नगर, धनबाद : 97.2हिमांशु राज : डीएवी स्कूल, हजारीबाग : 97.2अनुष्का पाल : डीपीएस बोकारो : 97.2आदित्य : डीपीएस, रांची : 97श्रुति श्रेयसी : डीपीएस, रांची : 97अनन्या इश : डीपीएस, धनबाद : 97हर्षित अग्रवाल : डीएवी बिष्टुपुर जमशेदपुर : 97अभिख्या त्रिपाठी : डीएवी बिष्टुपुर, जमशेदपुर : 97गरिमा : डीएवी स्कूल, हजारीबाग : 96.8आर्टस की स्‍टेट टॉपर निकिता सिन्‍हा और कॉमर्स के स्‍टेट टॉपर तनीष बंसल।आर्टस (टॉप 5)निकिता सिन्हा : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4, बोकारो : 98.2संजीवनी चटर्जी : संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग : 97.2श्रेया शीतल : डीएवी स्कूल, हजारीबाग : 97.2अंजली शर्मा : धनबाद पब्लिक स्कूल : 97.2हर्ष राज : डीएवी हेहल, रांची : 96.8सृष्टि सुरभि, जेवीएम श्यामली : 96.8अपूर्वा कृति, डीएवी स्कूल, हजारीबाग : 96साक्षी सिंह : जेवीएम श्यामली, रांची : 95.4कॉमर्स (टॉप 5)तनीष बसंल : होलीक्रास स्कूल, बालीडीह, बोकारो : 98.2तनीषा : राजकमल, धनबाद : 97.4मौसम खरकिया : राजकमल धनबाद : 97.2जाह्नवी मोदी : डीपीएस रांची : 97सरोजिनी गुप्ता : राजकमल, धनबाद : 96.8CBSE 12 result 2019: 12th का ऐसे देखें रिजल्टStep 1: सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।Step 2: अब आपको वहां पर CBSE 12th Result 2019 का लिंक दिखाई देगा। क्लिक करें।Step 3: अब अपनी डिटेल भरें।Step 4: आपका CBSE Result 2019 स्क्रीन पर आ जाएग।Posted By: Sujeet Kumar Suman


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 14:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */