IPL 2019 DC vs KXIP Match Live Score: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आज दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। आइपीएल के 12वें सीजन के 37वें मुकाबले आज दिल्ली आर अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब से हिसाब बराबर करना चाहेगी। इस सीजन में इससे पहले दोनों टीमों का आमना-सामना हो चुका है, जिसमें पंजाब ने दिल्ली को मात दी थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर इसका हिसाब चुकता करना चाहेंगे। पंजाब को जहां एक बार फिर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल से उम्मीद होगी। वहीं, दिल्ली शिखर धवन और पृथ्वी शॉ से लंबी पारियों की उम्मीद में होगी। आइपीएल 2019 की अंकतालिका की बात करें तो दिल्ली 10 अंकों के साथ तीसरे और पंजाब इतने ही अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
Source: Dainik Jagran April 20, 2019 12:33 UTC