IPL 2019: दिल्ली पर जीत के साथ चेन्नई के नाम पर दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, मुंबई की बराबरी की - News Summed Up

IPL 2019: दिल्ली पर जीत के साथ चेन्नई के नाम पर दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, मुंबई की बराबरी की


IPL 2019: दिल्ली पर जीत के साथ चेन्नई के नाम पर दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, मुंबई की बराबरी कीनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 के क्लालीफायर दो में चेन्नई ने दिल्ली को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह भी बना ली और आइपीएल में 100 मैचों में जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम भी बन गई। आइपीएल में इससे पहले जिस टीम ने 100 या उससे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है वो मुंबई है। मुंबई की टीम ने आइपीएल में अब तक कुल 186 मैच मैच खेले हैं जिसमें उसे 108 मैचों में जीत मिली है जबकि 78 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चेन्नई की टीम ने 164 मैचों में अपनी 100वीं जीत पूरी की। चेन्नई को अब तक 62 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।चेन्नई ने बेशक दिल्ली से पहले ये खास मुकाम हासिल कर लिया था, लेकिन जीत फीसदी की बात करें तो यहां पर चेन्नई टीम दिल्ली से आगे है। चेन्नई को अब तक 60.98 फीसदी मैचों में जीत मिली है जबकि मुंबई को 56.99 फीसदी मैचों में जीत हासिल हुई है। तीसरे नंबर पर कोलकाता की टीम है जिसका जीत प्रतिशत 50.83 है। कोलकाता ने 181 में से 92 मैचों में जीत दर्ज की है। आइपीएल में अब तक किन टीमों को कितनी जीत मिली है और उनका जीत प्रतिशत क्या है इस पर एक नजर डालते हैं।आइपीएल में टीमों का जीत प्रतिशत-टीम -मैच -जीत प्रतिशत-मुंबई -106 -56.99-सीएसके -100 -60.98-केकेआर -92 -50.83-आरसीबी -83 -45.60-पंजाब -82 -45.45-दिल्ली -76 -42.70-राजस्थान -73 -48.99-हैदराबाद 57 52.78गौरतलब है कि क्वालीफायर दो में चेन्नई ने दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाए। जीत के लिए चेन्नई को 148 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने डू प्लेसी और वॉटसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 07:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */