ITC कंपनी के चेयरमैन वाई सी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोकनई दिल्ली, एएनआई। आईटीसी कंपनी के चेयरमैन और जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट योगेश चंद्र देवेश्वर का शनिवार को निधन हो गया। कंपनी के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आज सुबह उनका निधन हुआ है। वह 72 वर्ष के थे। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।देवेश्वर भारत के सबसे लंबे समय तक सीईओ के पद पर रहने वाले शख्स हैं। उनको 2011 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देवेश्वर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'श्री वाईसी देवेश्वर जी ने भारतीय उद्योग में अपना भारी योगदान दिया है। उनके प्रयासों से आईटीसी दुनियाभर में पेशेवर रूप से चलने वाली कंपनी बन गई। उनके निधन से मैं दुखी हुं। दुख के इस समय पर मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और आईटीसी समूह के साथ हैं।देवेश्वर 1968 में आईटीसी कंपनी से जुड़े थे और 1996 के बाद से उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया। 2017 में उन्होंने चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया था। वर्मतान समय में संजीव पुरी कंपनी में सीईओ और एमडी का पदभार संभाल रहे हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Neel Rajput
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 06:57 UTC