IPL 2019: जीत की हैट्रिक के साथ धौनी के नाम एक और कारनामा, रैना-रोहित भी पीछे - News Summed Up

IPL 2019: जीत की हैट्रिक के साथ धौनी के नाम एक और कारनामा, रैना-रोहित भी पीछे


IPL 2019: जीत की हैट्रिक के साथ धौनी के नाम एक और कारनामा, रैना-रोहित भी पीछेनई दिल्ली, जेएनएन। चेन्नई सुपर किंग्स के धुंआधार कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आइपीएल के 12वें सीजन में क्रिकेट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। जब धौनी अपने रंग में आते हैं तो सामने वाली टीम के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन सा हो जाता है। फैन्स को भी धौनी से यही उम्मीद होती है। आइपीएल 2019 के 12वें मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।धौनी ने अपनी टीम के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 नाबाद रन बना डाले। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। धौनी की इस पारी की मदद से चेन्नई ने 175 रनों का बड़ा लक्ष्य राजस्थान के सामने रखा। जिसके जवाब में राजस्थान 168 रन ही बना सकी। चेन्नई यह मुकाबला 8 रन से जीत गई।धौनी के नाम हुआ एक नया रिकॉर्डआइपीएल 2019 में जीत की हैट्रिक के साथ धौनी ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया। माही आइपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में सबसे आगे हैं। धौनी ने 160 पारियों में 191 छक्के जड़े हैं। वहीं धौनी के बाद दूसरे नम्बर पर हैं सुरेश रैना। रैना ने 175 पारियों में 187 छक्के लगाए हैं।छक्कों के मामले में सबसे आगे ये विदेशी क्रिकेटरओवरऑल रिकॉर्ड्स देखें तो धौनी तीसरे नम्बर पर आते हैं। आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों की बात हो तो क्रिस गेल का जवाब नहीं है। गेल ने अभी तक 114 पारियां खेली हैं और उनमें 302 छक्के जड़े हैं। गेल इस मामले में इतने आगे हैं कि बाकी बल्लेबाजों को उनकी बराबरी करने में काफी वक्त लग सकता है। 132 पारियों में 192 छक्कों के साथ दूसरे नम्बर पर हैं एबी डिविलियर्स। चौथे नम्बर पर 185 छक्कों (171 पारियां) के साथ रोहित शर्मा और 177 पारियों में 158 छक्कों के साथ विराट कोहली 5वें नम्बर पर हैं।Posted By: Ruhee Parvez


Source: Dainik Jagran April 01, 2019 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */