खास बातें चेन्नई और दिल्ली के मैच पर की भविष्यवाणी बॉलीवुड एक्टर ने की भविष्यवाणी उनका ट्वीट हुआ वायरलआईपीएल 2019 (IPL 2019) में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया है. अब मैच के बीच में ही बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान (Kamaal R Khan) ने मैच पर अपना रिएक्शन दे दिया है. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रनों पर ही रोक दिया. 57 के कुल योग पर वह रवींद्र जडेजा की गेंद को बाहर भेजने के प्रयास में ड्वायन ब्रावो के हाथों लपके गए.
Source: NDTV May 10, 2019 16:30 UTC