IPL 2019: इस आइपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया राहुल ने, CSK के खिलाफ रचा इतिहास - News Summed Up

IPL 2019: इस आइपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया राहुल ने, CSK के खिलाफ रचा इतिहास


IPL 2019: इस आइपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया राहुल ने, CSK के खिलाफ रचा इतिहासनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 CSK vs KXIP इस सीजन के 55वें मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ पंजाब के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल का रौद्र रूप देखने को मिला। राहुल ने चेन्नई के विरुद्ध मैदान पर उतरते ही शॉट लगाने शुरू कर दिए और इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक ठोक डाला। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई के खिलाफ आइपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।चेन्नई के खिलाफ लोकेश राहुल ने रचा इतिहासपंजाब के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ इस लीग में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। लोकेश राहुल ने इस मैच में 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने डेविड वार्नर के पीछे छोड़ते हुए सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया। वार्नर ने वर्ष 2015 में चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर लगाया था। अब ये रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम पर दर्ज हो गया है।Fastest IPL 50 vs CSK (balls):-19 KL Rahul for KXIP Mohali 2019-20 D Warner for SRH Hyderabad 2015इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतकलोकेश राहुल ने चेन्नई के खिलाफ आइपीएल के 55वें मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों पर ही पूरा कर लिया। राहुल ने अपनी इस पारी में पांच छक्के और पांच चौके लगाए। ये इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक हार्दिक पांड्या ने कोलकाता के खिलाफ 17 गेंदों पर लगाया था। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर रिषभ पंत हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर ये कमाल किया था। अब तीसरे नंबर पर लोकेश राहुल आ गए हैं।Fastest 50s in IPL 2019:-17 H Pandya v KKR Kolkata-18 R Pant v MI Mumbai-19 KL Rahul v CSK Mohali-21 A Russell v RCB Kolkata-22 K Pollard v KXIP Mumbaiराहुल ने पावरप्ले के दौरान बनाए सबसे ज्यादा रनआइपीएल के इस सीजन में पंजाब के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पावरप्ले के दौरान एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई के खिलाफ मोहाली में लोकेश राहुल ने पावरप्ले के दौरान अपने बल्ले से 55 रन ठोक डाले। उन्होंने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस सीजन में ही हैदराबाद में राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में 52 रन बनाए थे।Most runs by a player in PP this IPL:-55 KL Rahul v CSK, Mohali-52 D Warner v RR, Hyderabad-50 D Warner v CSK, Hyderabadलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 05, 2019 12:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */