केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से रंगदारी वसूलने की कोशिश, खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार - News Summed Up

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से रंगदारी वसूलने की कोशिश, खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार


इस मामले में पूर्व में पुलिस ने पैसा वसूलने आई उक्त चैनल की एक महिला रिपोर्टर को गिरफ्तार किया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर 22 अप्रैल को 10 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी वसूलने आई एक रिपोर्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से ब्लैकमेलिंग, 2 करोड़ मांगने वाली लड़की गिरफ्तारउन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इस मामले का मास्टरमाइंड चैनल का संपादक आलोक कुमार है. उन्होंने बताया कि जब महिला पत्रकार केंद्रीय मंत्री से रंगदारी वसूलने आयी थी उस समय चैनल का संपादक भी मंत्री के अस्पताल में मौजूद था, लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार महिला रिपोर्टर को सात दिन की हिरासत में लेकर पूछताछ की.


Source: NDTV May 05, 2019 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */