IPL में नई टीमों की चर्चा: अदाणी ग्रुप की दिलचस्पी अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी में, गोयनका ग्रुप और एक्टर मोहनलाल भी दौड़ में - News Summed Up

IPL में नई टीमों की चर्चा: अदाणी ग्रुप की दिलचस्पी अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी में, गोयनका ग्रुप और एक्टर मोहनलाल भी दौड़ में


Hindi NewsSportsAdani Goenka Group Expressed Interest In Buying IPL Teams, 3 Other Cities Besides Ahmedabad In Race Of Buying Ipl TeamsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपIPL में नई टीमों की चर्चा: अदाणी ग्रुप की दिलचस्पी अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी में, गोयनका ग्रुप और एक्टर मोहनलाल भी दौड़ मेंअदाणी ग्रुप और RPSG ग्रुप टीमों को खरीदने की रेस में सबसे आगे है। मोहनलाल ने भी फ्रेंचाइजी लेने में रुचि दिखाई है। - फाइल फोटोभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन यानी 2021 को लेकर नई तैयारियां कर रहा है। BCCI अगले सीजन के लिए नई टीम ला सकता है। इसके लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं, अगर 2 टीमें लाई गईं, तो कानपुर, लखनऊ और पुणे पर भी विचार किया जा रहा है। अदाणी ग्रुप ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं गोयनका ग्रुप और साउथ इंडियन एक्टर मोहनलाल भी फ्रेंचाइजी खरीदने की दौड़ में शामिल हैं।साउथ के दिग्गज एक्टर मोहनलाल ने भी दिखाई दिलचस्पीBCCI, IPL के विस्तार पर दिसंबर में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में फैसला कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अदाणी के मालिकाना हक वाला अदाणी ग्रुप और संजीव गोयनका का RPSG ग्रुप टीमों को खरीदने की रेस में सबसे आगे है। अदाणी ग्रुप अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ले सकता है। इन दोनों के अलावा साउथ इंडिया के टॉप एक्टर मोहनलाल ने भी दक्षिण के बड़े बिजनेस समूह के साथ फ्रेंचाइजी लेने में दिलचस्पी दिखाई है।2-3 टीमों के लिए फायदेमंद साबित होगा ऑक्शनBCCI अगर नई टीम लाता है, तो उसे फिर से ऑक्शन करवाना पड़ेगा। सूत्रों के हवाले से एजेंसी ने कहा कि IPL ऑक्शन 2 से 3 टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ये वे टीमें हैं, जिनके पास अच्छे भारतीय खिलाड़ियों की कमी है। ऐसे में ऑक्शन उन टीमों में नई जान फूंक सकता है।धोनी ने कही थी नई टीम बनाने की बातइससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी टीम को नए सिरे से बनाने की बात की थी। उन्होंने कहा था, 'टीम के कोर ग्रुप में बदलाव की जरूरत है। हमें अगले 10 साल के बारे में सोचना है। ये सब कुछ BCCI द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्भर करेगा।CSK, SRH ऑक्शन के पक्ष मेंसूत्रों के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ऑक्शन कराने के पक्ष में है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी ऑक्शन नहीं करवाना चाहती है और मौजूदा टीम के साथ ही अगला सीजन खेलना चाहती है।ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार इंडिया पर पड़ सकता है असरअगर 1 नई टीम आती है, तो इसका असर IPL के ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार इंडिया पर पड़ सकता है। स्टार पर पहले से ही IPL के हाई लाइसेंसिंग फी की वजह से काफी दबाव है। ऐसे में 9 टीमें खेलती हैं, तो मैचों की संख्या बढ़कर 76 हो जाएंगी। 16 एक्स्ट्रा मैच जुड़ने से स्टार इंडिया को 872 करोड़ रुपए एक्स्ट्रा लाइसेंसिंग फी के रूप में देने होंगे, जो उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।जनवरी में हो सकती है मुश्ताक अली ट्रॉफी, IPL टीमों को होगा फायदाBCCI भारतीय टैलेंट को बाहर लाने के लिए जनवरी में टी-20 मुश्ताक अली ट्रॉफी के आयोजन की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक BCCI उन जगहों की तलाश कर रहा है, जहां कम से कम 3 ग्राउंड्स हों और कम दूरी पर 5 स्टार होटल की भी सुविधा हो। मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई नए टैलेंट सामने आ सकते हैं, जिससे कुछ टीमों को फायदा हो सकता है। मुश्ताक अली ट्रॉफी से IPL टीमों को फायदा मिलेगा। टीमें भारतीय खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को लेकर जान सकेंगे। इससे ऑक्शन में प्लेयर्स खरीदने में उन्हें मदद मिलेगी।10 स्टेट यूनिट को किया गया अप्रोचइसके लिए 10 स्टेट यूनिट को अप्रोच किया गया है और उनसे बायो-बबल संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं। अगर 10 में से 6 यूनिट भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे देते हैं, तो मुश्ताक अली ट्रॉफी 2 हफ्ते में पूरी कराई जा सकती है। इसके बाद रणजी शुरू किया जाएगा।कोलकाता में मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन हो सकता हैसूत्रों के मुताबिक मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले कोलकाता में कराए जा सकते हैं। वहां पर 3 मैदान (ईडन गार्डन, JU-साल्ट लेक और कल्याणी) के अलावा टीमों के ठहरने के लिए होटल की अच्छी सुविधाएं हैं। बोर्ड यहीं बायो-बबल बनाकर सभी के ट्रेनिंग की व्यवस्था कर सकता है।CAB बायो-बबल बनाने की कर रहा है तैयारीक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के कई ऑफिशियल्स को लगता है कि बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही 6 क्लब की इनोग्रल टी-20 लीग एक प्रैक्टिस की तरह है। उनके मुताबिक स्टेट यूनिट बायो-बबल तैयार करने में सक्षम है या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।CAB के एक ऑफिशियल ने एजेंसी को बताया कि बोर्ड ने 6 टीमों के लिए बायो-बबल तैयार करने के लिए 80 रूम बुक किए हैं। अगर ये सफल रहता है तो CAB मुश्ताक अली टूर्नामेंट भी आयोजित कर सकता है।BCCI ने एमिरेट्स बोर्ड को दिए 100 करोड़ रुपएBCCI ने IPL की मेजबानी के लिए यूएई बोर्ड को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। नए नियम के अनुसार अब राज्य एसोसिएशन को एक आईपीएल मैच के 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। BCCI ने हाल ही में फ्रेंचाइजी के लिए होस्टिंग फीस बढ़ा दी थी। हर मैच की होस्टिंग फीस 30 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए हो गई।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */