Hindi NewsSportsManinder Singh, Agarkar And Chetan Sharma Applied For The Selection CommitteeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप3 सिलेक्टर पद के लिए एप्लिकेशन: सिलेक्शन कमेटी के लिए मनिंदर सिंह, आगरकर और चेतन शर्मा ने अप्लाई कियामुंबई 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकअजीत आगरकर ने 231 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं, चेतन शर्मा ने 88 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। - फाइल फोटोसीनियर टीम के तीन सिलेक्टर पद के लिए मनिंदर सिंह, अजीत आगरकर, चेतन शर्मा और शिव सुंदर दास ने अप्लाई किया है।अगरकर वेस्ट जोन से चुने जा सकते हैं231 इंटरनेशनल मैच का अनुभव रखने वाले आगरकर वेस्ट जोन से चुने जा सकते हैं। उनकी दावेदारी इसलिए भी मजबूत है क्योंकि वे तीन वनडे वर्ल्ड कप और एक टी20 वर्ल्ड कप में उतर चुके हैंं। इसके अलावा नॉर्थ जोन से मनिंदर सिंह और चेतन शर्मा के नाम शामिल हैं।चेतन शर्मा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज54 साल के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने 88 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर मनिंदर सिंह के पास 35 टेस्ट और 59 वनडे का अनुभव है।ईस्ट जोन से दास ने दावेदारी पेश कीईस्ट जोन से दास ने दावेदारी पेश की है। शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर दास ने 23 टेस्ट में 1326 रन बनाए हैं। इसके अलावा बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज रानादेव बोस भी रेस में हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 02:15 UTC