IND vs ENG: करोड़ों भारतीयों की अटकी सांसें! हैरी ब्रूक ने छोड़ा Sanju Samson का कैच, क्या ये साबित होगा टर्निंग प्वाइंट? - News Summed Up

IND vs ENG: करोड़ों भारतीयों की अटकी सांसें! हैरी ब्रूक ने छोड़ा Sanju Samson का कैच, क्या ये साबित होगा टर्निंग प्वाइंट?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson Catch Dropped By Harry Brook: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर भारत का सामना टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर धमाकेदार अंदाज में की।अभिषेक शर्मा के रूप में भारत ने जल्दी विकेट गंवाया। उनके आउट होने के बाद हर किसी की उम्मीदें संजू पर टिकी हुई हैं, लेकिन मैच के दौरान एक ओवर ऐसा रहा, जिसमें संजू सैमसन आउट होने से बाल-बाल बचे। इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का आसान-सा कैच टपकाया, जिसके बाद संजू ने बल्ले से जो जवाब दिया, उससे करोड़ों भारतीयों ने राहत की सांसे जरूर ली होगी।हैरी ब्रूक का 'ब्लंडर' इंग्लैंड को ले डूबेगा? दरअसल, भारतीय पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ये घटना हुई, जब जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे। संजू सैमसन उस समय 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे थे। आर्चर की गेंद पर सैमसन ने एक शॉट खेलने की कोशिश की, जो सीधा हैरी ब्रूक के हाथों में गया। हालांकि, यह एक आसान कैच था, लेकिन ब्रूक के हाथों से गेंद फिसल गई और सैमसन को एक जीवनदान मिल गया।


Source: Dainik Jagran March 06, 2026 02:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */