IMD Weather Update Today up MP rain himachal jammu Kashmir snowfall alert - News Summed Up

IMD Weather Update Today up MP rain himachal jammu Kashmir snowfall alert


Hindi NewsNationalIMD Weather Update Today Up MP Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alertयूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी; दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावनानई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यूपी और राजस्थान समेत 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है। राज्यस्थान के 25 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, यूपी के 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह बारिश हुई। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई।पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हुई थी। दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम की 3 तस्वीरें…जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद लाल चौक की सड़कें गीली नजर आईं।हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार को बर्फबारी हुई। सिसू इलाके में पहाड़ों पर बर्फ जमी नजर आई।हिमाचल प्रदेश के मनाली में रविवार को बर्फबारी हुई।अगले दिन के मौसम का हाल31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है।अन्य राज्यों में मौसम का हाल…हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश; सोलन का पारा नॉर्मल से 10.2॰C नीचेअटल टनल रोहतांग समेत लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, कुछ जिलों में बारिश हुई है। IMD के मुताबिक कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में आज ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में सोलन में 24 मिमी, मनाली में 18 मिमी, जोत (चंबा) में 15 मिमी, कांगड़ा में 14.5 मिमी, भरमौर में 8.7 मिमी और धर्मशाला में 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना, ओला गिरने के साथ 50km की रफ्तार से हवा चलेगीउत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में ओले, भोपाल-जबलपुर में बारिश का अलर्ट; आज से 5 दिन आंधी-बारिश वाला मौसमराज्य में अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया में ओले गिर सकते है। वहीं, भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों में 2 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…राजस्थान: 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, आंधी चलने की भी आशंकाराज्य के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 21 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। वहीं, रविवार को बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम ड्राई रहा। दिन में धूप रही। जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल छाए। कोटा 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें…उत्तर प्रदेश: 46 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन बेमौसम बरसात की चेतावनी, ओले भी गिरेंगेराज्य में बेमौसम बारिश जारी है। बुलंदशहर में देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें…छत्तीसगढ़: 2 मौसमी सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना; बस्तर में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरेगीराज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। पूरी खबर पढ़ें…पंजाब: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ओले गिरने की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक, 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 11 जिलों में ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें….


Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */