'बिहार के लोगों के साथ धोखा', CM नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर का हमला, पूछा- अब 1 करोड़ नौकरी कौन देगा? - News Summed Up

'बिहार के लोगों के साथ धोखा', CM नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर का हमला, पूछा- अब 1 करोड़ नौकरी कौन देगा?


डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को MLC पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह बहुत जल्द CM का पद भी छोड़ देंगे। इसको लेकर बिहार की सियासत फिर गरमा गई है।नीतीश कुमार के इस्तीफा देने पर जनसुराज के संस्थापक ने BJP और NDA पर हमला बोला और पूछा कि अब बिहार के युवाओं को अब बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां कौन देगा? नीतीश का नाम बेचने वाले गुनहगार: प्रशांत किशोर उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है। वो न पहले स्वस्थ्य थे और न अभी हैं। इसीलिए उन्हें हटाया जा रहा है, लेकिन बिहार के लोगों के साथ ये धोखा किसने किया? प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता के साथ धोखा नीतीश कुमार, जदयू और बीजेपी के नेताओं ने किया, जिन्होंने कहा कि इन्हें मुख्यमंत्री बनातो तो वो एक करोड़ नौकरी देंगे। अब बिहार के लोगों को नौकरी कौन देगा, जब सीएम की नौकरी खुद चली जाएगी।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 05:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */