sonam kapoor gave birth to baby boy at the age of 40 - News Summed Up

sonam kapoor gave birth to baby boy at the age of 40


Hindi NewsEntertainmentBollywoodSonam Kapoor Gave Birth To Baby Boy At The Age Of 4040 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं: बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो गया है5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया। इससे पहले उनका एक बेटा वायु है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की।कपल ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा,बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। इस नन्हे मेहमान ने हमारे घर में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। हम अब चार लोगों का परिवार बनकर इस नई शुरुआत के लिए बहुत आभारी हैं। प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु।खुशखबरी के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।नवंबर में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीसोनम कपूर ने नवंबर 2025 में दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी फैंस को दी थी। उन्होंने पिंक ग्लैमरस आउटफिट में मदरहुड कैप्शन के साथ इसकी घोषणा की। इसके बाद उनके प्रेग्नेंसी लुक चर्चा में रहे।फरवरी में गोद भराई की रस्म हुई थीसोनम कपूर की गोद भराई की रस्म फरवरी में हुई थी, जिसमें कपूर और आहूजा परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस ने तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर लिखा था, ‘सीमंतोन्नयन, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में तीसरा संस्कार है। इसे आमतौर पर “बालों की मांग भरने की रस्म” कहा जाता है, जो मां और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का सम्मान करती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहाले जेवन, शाद, सीमन्थम, वलैकप्पु, सीमंथा, पुलिक्कुड़ी और साधभक्षण। नाम भले बदल जाएं, लेकिन इसका भाव एक ही होता है, नए जीवन के लिए प्यार, सुरक्षा और खुशियों का आशीर्वाद।’शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनींसोनम कपूर ने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2022 में उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया और 2026 में दूसरी बार मां बनीं।.


Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 05:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */