ILFS संकट का असर, DHFL ने की म्युचुअल फंड कारोबार को बेचने की घोषणा - News Summed Up

ILFS संकट का असर, DHFL ने की म्युचुअल फंड कारोबार को बेचने की घोषणा


ILFS संकट का असर, DHFL ने की म्युचुअल फंड कारोबार को बेचने की घोषणानई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आईएलएंडएफएस संकट के बाद पैदा हुई नकदी किल्लत का असर अब सामने आने लगा है। हाउसिंग फाइनैंस कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनैंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) ने म्युचुअल फंड कारोबार को बेचने की घोषणा की है।कंपनी ने डीएचएफएल प्रैमेरिका एसेट मैनेजर्स की पूरी 50 फीसद हिस्सेदारी पार्टनर कंपनी प्रूडेंशियल फाइनैंशियल इंक को बेचने का फैसला लिया है।स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में डीएचएफएल ने बताया है कि वह डीएचएफएल प्रैमेरिका ट्रस्टीज प्राइवेट लिमिटेड की भी 50 फीसद हिस्सेदारी बेचेगी। म्युचुअल फंड बिजनेस में डीएचएफएल 50 फीसद हिस्सेदारी रखती हैं। यह हिस्सेदारी प्रत्यक्ष रूप से 17.12 फीसद और अप्रत्यक्ष रूप से 32.88 फीसद डीएचएफएल एडवाइजरी एंड इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए है।कंपनी ने पीजीएलएच के साथ बिक्री का करार भी कर लिया है, जो प्रूडेंशियल फाइनैंशियल की सहायक कंपनी है। कंपनी ने ऐसे समय में म्युचुअल फंड कारोबार से बाहर निकलने का फैसला लिया है, जब भारत की एनबीएफसी और हाउसिंग कंपनियां तरलता संकट की वजह से प्रभावित हो रही है।इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएलएंडएफएस) के सितंबर में डिफॉल्ट के बाद से नॉन बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनियों की मुश्किलें शुरू हुई हैं। इसका असर अन्य एनबीएफसी कंपनियों पर भी पड़ा है। सितंबर के बाद से डीएचएफएल के शेयर में करीब 68 फीसद की गिरावट आई है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 215.85 रुपये पर बंद हुआ।2017-18 में डीएचएफएल एसेट मैनेजर्स का राजस्व 129.74 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष में कंपनी को 7.76 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जबकि इससे पिछले साल कंपनी को 7.64 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने इस 50 फीसद हिस्सेदारी के साथ 2015 में म्युचुअल फंड कारोबार में कदम रखा था।कंपनी प्रूडेंशियल फाइनैंशियल के साथ ज्वाइंट वेंचर में लाइफ इंश्योरेंस के कारोबार में भी है। अक्टूबर 2016 में प्रूडेंशियल ने डीएचएफएल प्रैमेरिका लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी को 26 फीसद से बढ़ाकर 49 फीसद कर लिया था।यह भी पढ़ें: ILFS, DHFL और अन्य NBFC कंपनियों में यस बैंक के लोन की जांच कर रहा RBIPosted By: Abhishek Parashar


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */