ICC world cup 2019 के लिए इस तेज गेंदबाज को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गयानई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इस बार वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में तो जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब उन्हें 30 मई से इंग्लैंड में शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। ईशांत शर्मा को कभी भी वनडे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला है। अब टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों में अंबाती रायुडू, रिषभ पंत, नवदीप सैनी और ईशांत शर्मा का नाम शुमार हो गया है।बीसीसीआइ के सूत्र के मुताबिक नवदीप सैनी रिजर्व तेज गेंदबाज के तौर पर पहली पसंद हैं जबकि ईशांत शर्मा दूसरे विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगे। ईशांत का चयन इस वजह से किया गया है क्योंकि उन्हें इंग्लिश कंडीशन में गेंदबाजी करने का काफी अनुभव है साथ ही आइपीएल में भी वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लय में हैं।आइपीएल के इस सीजन में ईशांत शर्मा दिल्ली टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने अब तक खेले दस मैचों में कुल दस विकेट लिए हैं। वहीं उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 80 वनडे मैचों में 115 विकेट लिए हैं। फिलहाल वो वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं जबकि टेस्ट मैचों में वो भारत का प्रतिनिधित्व लगातार कर रहे हैं। 30 वर्ष के ईशांत शर्मा ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 23 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था। ईशांत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी,लेकिन उन्हें तब से लेकर अब तक किसी भी विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 11:46 UTC