म्यांमार ने 500 दिन बाद रिहा किए दो पत्रकार, रोहिंग्या संकट को कवर करने के दौरान हुए थे गिरफ्तारयंगून, रायटर। म्यांमार की जेल में पिछले 500 दिनों से भी ज्यादा समय से कैद दो पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रायटर के लिए रिपोर्टिग करने वाले इस दोनों पत्रकारों को दिसंबर, 2017 में गिरफ्तार कर लिया गया था।वे म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या संकट को कवर करने गए थे। उनकी रिपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर काफी सराहना मिली थी और उन्हें प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से भी नवाजा गया था। लेकिन, स्थानीय कानूनों के उल्लंघन के लिए म्यांमार की अदालत ने पिछले साल सितंबर में दोनों को सात साल जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें सजा सुनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने जबरदस्त विरोध जताया था।दोनों पत्रकार वा लोन (33) और क्याव सो ओ (29) को राजधानी यंगून के बाहरी इलाके की इनसेइन जेल से मंगलवार को रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई राष्ट्रपति विन मिंत द्वारा दी गई सजा माफी के बाद की गई। म्यांमार के राष्ट्रपति ने इन दोनों समेत जेल में बंद 6520 कैदियों की सजा माफ कर दी। यह सजा माफी अप्रैल में पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले नए साल के मौके पर की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने इस पर खुशी जताई है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Prateek Kumar
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 11:42 UTC