ICC ranking: टेस्ट में भारत की बादशाहत बरकरार, वनडे में इस टीम का राज कायम - News Summed Up

ICC ranking: टेस्ट में भारत की बादशाहत बरकरार, वनडे में इस टीम का राज कायम


नई दिल्ली, जेएनएन। ICC ranking आइसीसी की ताजा सालाना रैंकिंग में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है तो इंग्लैंड की टीम वनडे की नंबर एक टीम बनी हुई है। आइसीसी के मुताबिक इस रैंकिंग में अपडेट वर्ष 2015-16 से सीरीज नतीजों को हटाने की बात की गई थी और वर्ष 2016-17 व 2017-18 के नतीजों के 50 फीसदी अंक ही शामिल किए गए हैं। वनडे विश्व कप में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है और इंग्लैंड वनडे में नंबर एक पर है और भारत दूसरे नंबर पर है साथ ही दोनों के बीच सिर्फ दो अंक का ही फर्क है।टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो भारत पहले स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है। दोनों देशों के बीच अंक का फर्क सिर्फ आठ का ही है। पूरी तरह से अपडेट किए जाने से पहले भारत के 117 अंक जबकि न्यूजीलैंड के 108 अंक हैं। विराट की टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर जो 3-0 से जीत दर्ज की थी और श्रीलंका पर भारत को जो 2-1 से जीत मिली थी इसे वर्ष 2015-16 सीजन का हिस्सा माना गया। इसकी वजह से टीम इंडिया को तीन अंक गंवाने पड़े। वहीं न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था इसे हटा दिया गया और इसकी वजह से न्यूजीलैंड के अंक में तीन और बढ़ गए।टेस्ट रैंकिंग में एक बड़ा बदलाव देखा गया जिसमें इंग्लैंड की टीम ने चौथे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया और उसके 105 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस वक्त 98 प्वाइंट हैं क्योंकि वर्ष 2015-16 सीजन में उन्होंने पांच में से चार सीरीज जीती थी जो इस गणना का हिस्सा नहीं थी। वहीं सातवें स्थान की पाकिस्तान और आठवें स्थान की वेस्टइंडीज के बीच अंतर 11 से घटकर दो अंक का हो गया है।वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड ने टॉप पोजिशन बरकरार रखा है, लेकिन विश्व कप में शीर्ष रैंकिंग की टीम के तौर पर जाने से पहले उन्हें अगले एकमात्र वनडे में आयरलैंड को हराना होगा ऑर फिर पाकिस्तान को घरेलू सीरीज में 3-2 से हराना होगा या फिर अगर वह आयरलैंड से हार गयी तो उसे पाकिस्तान को 4-1 से पराजित करना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को तीसरे स्थान से हटा दिया है जबकि एक अन्य बदलाव में वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका से आगे सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। कोई भी टीम टॉप 10 से बाहर नहीं हुई है इससे साफ हो गया कि विश्व कप में 10 शीर्ष रैंकिंग की टीमें ही खेलेंगी।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 11:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */