Himachal chandigarh News In Hindi : Class 12th result: Dishant Jindal is tricity topper with 99.40 percentile. - News Summed Up

Himachal chandigarh News In Hindi : Class 12th result: Dishant Jindal is tricity topper with 99.40 percentile.


Dainik Bhaskar May 02, 2019, 08:36 PM ISTजेईई मेंस में ऑल इंडिया 57वां रैंक हासिल करने वाले दिशांत जिंदल 99.40 पर्संटाइल के साथ बने ट्राइसिटी टॉपरसरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का रिजल्ट रहा बेहतरचंडीगढ़. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। चंडीगढ़ की बात करें तो एक बार फिर से पंचकूला के दिशांत जिंदल चमके हैं।कुछ ही दिन पहले उन्होंने जेईई मेंस में ऑल इंडिया 57वां रैंक हासिल किया था। अब 12वीं में 500 में से 497 अंक, यानीकि 99.40 पर्संटाइल के साथ देशभर में तो तीसरा रैंक हासिल किया ही है, बल्कि चंडीगढ़ में भी टॉपर रहे। दिशांक सेक्टर-27 चंडीगढ़ के भवन विद्यालय में नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के स्टूडेंट हैं।इसी तरह मेडिकल स्ट्रीम में श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल स्कूल सेक्टर-38 के चैतन्य मित्तल ने 97.8 परसेंट लेकर ट्राईसिटी में पहली पोजिशन ली। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में एसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-32 की आरुषी महाजन ने 98.8 परसेंट लेकर ट्राईसिटी में पहला स्थान हासिल किया है। भवन विद्यालय सेक्टर-27 की अनूशा नागर ने आटर्स में 98.8 परसेंट लेकर ट्राईसिटी में टॉप किया। बता दें कि चंडीगढ़ से करीब 18 हजार स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिया था। वहीं देशभर की बात करें तो इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 83.4% बच्चों ने परीक्षा पास की। पिछली बार की तुलना में 0.4% रिजल्ट सुधरा।ऐसा रहा ट्राइसिटी का ओवरऑल रिजल्ट: ट्राईसिटी में 12वीं कक्षा के परिणाम में इस साल भी लड़कियों का दबदबा रहा। बढ़त ऐसी वैसी नहीं, बल्कि पूरे 7.7.88 प्रतिशत की। जोन के पांच राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले 12वीं कक्षा का परिणाम बेहतरीन रहा है। साल 2018 में पास प्रतिशत 85.65 प्रतिशत रहा था। वहीं इस साल पास प्रतिशत 87.57 रहा है। इस बार सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है। लड़कियों का ओवरआल पास प्रतिशत 92.00 है जबकि लड़कों का 84.22 रहा।बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल सिंह के मुताबिक: र्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल सिंह के अनुसार, रीजन में इस बार 87.57 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। पंचकूला जोन में इस बार मार्च-अप्रैल में हुए परीक्षा में 2,00,657 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 87.57 प्रतिशत पास हुए। उन्होंने बताया कि कुल 1,22,463 लड़कों ने बाहरवीं की परीक्षा में से 96.163 पास हुए । इस प्रकार लड़कों का पास प्रतिशत 84.22 रहा। इसी प्रकार, 89408 लड़कियां ने परीक्षा दी और इनमें से 79,559 पास हुईं। उनका पास प्रतिशत 92.00 रहा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 78.30 रहा और 84.84 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। निजी स्कूलों के 83.85 प्रतिशत लड़के और 92.14 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। इसी प्रकार, जेएनवी स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 96.79 और लड़कियों का 98.75 रहा। केवीएस स्कूलों के 98.75 लड़के और 99.10 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 11:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */