Horoscope Today (आज का राशिफल) आज चंद्रमा का संचार दिन और रात मकर राशि में हो रहा है। वहीं शनि भी पहले ही मकर में आ चुके हैं। ग्रहों के इस मेलजोल से किन राशियों को लाभ होगा और किनको हानि। देखें सबसे पहले मेष राशि…आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार बना रहेगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। आज किस्मत का साथ मिलेगा और आपके सभी कार्य बनेंगे। धन के मामले में आज लाभ मिलेगा। जहां निवेश करना चाहते हैं, कर दें। अच्छा रिर्टन मिलेगा। भाग्य आज 89 फीसदी साथ मिलेगा।
Source: Navbharat Times January 24, 2020 21:56 UTC