city bus: लखनऊ में 21 रूटों पर हर 10 मिनट में मिलेगी सिटी बस - city bus will be available every 10 minutes on 21 routes in lucknow - News Summed Up

city bus: लखनऊ में 21 रूटों पर हर 10 मिनट में मिलेगी सिटी बस - city bus will be available every 10 minutes on 21 routes in lucknow


सांकेतिक तस्वीरदैनिक यात्रियों और छात्रों की मांग पर शनिवार से लखनऊ में सिटी बसें नई समय सारिणी से चलाई जाएंगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट ने शुक्रवार शाम नई समय सारिणी जारी कर दी। इसमें 160 सिटी बसें और 40 इलेक्ट्रिक बसें नए समय से चलाने का फैसला किया गया है। अफसरों का दावा है कि राजधानी लखनऊ के 21 रूटों पर सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच हर 10 मिनट पर बसें मिलेंगी।मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बीते महीने दैनिक यात्रियों और छात्रों के साथ ही अन्य लोगों की सुविधा के अनुसार सिटी बसें चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल ने लोगों से फीडबैक लेकर नई समय सारिणी तय की है। इसके तहत, खाली दौड़ने वाली बसों को भीड़ वाले रूटों पर चलाने की कोशिश की जाएगी।बीबीडी--सुबह 6 बजे--101विराजखंड--सुबह 6:15 बजे--102पॉलिटेक्निक--सुबह 6:30 बजे--103रामस्वरूप कॉलेज--सुबह 7 बजे--104बुद्धेश्वर--सुबह 6:30 बजे--105कमता बस अड्डा--सुबह 7:15 बजे--201, 202इंजिनियरिंग कॉलेज--सुबह 7 बजे--301, 302दुबग्गा--सुबह 6 बजे--301-ईकांशीराम योजना--सुबह 6:30 बजे--401गुडंबा सुबह--6:15 बजे--402चारबाग सुबह--7 बजे--901, 502रूट नंबर 501, 501-ई, 601, 701, 701-ई, 801, 1001-ई की बसें हर 10 मिनट पर चलाई जाएंगी।


Source: Navbharat Times January 24, 2020 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */