Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 19 अक्टूबर सोमवार आज नवरात्र का तीसरा दिन है। आज चंद्रमा का संचार मंगल की राशि वृश्चिक में हुआ है जहां केतु पहले से ही विराजमान हैं। चंद्रमा और केतु के संयोग से आज ग्रहण योग बना है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।राशि का स्वामी मंगल द्वादश भाव में चल रहा है। चंद्रमा वृश्चिक राशि का अष्टम भाव आपके अंदर भोग-विलास के भावना को बढ़ायेगा। आज आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलावों का भी योग बन रहा है। यह परिवर्तन आगे चलकर आपको लाभ दिलाएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही करने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य स्कोर : 90 प्रतिशत
Source: Navbharat Times October 18, 2020 22:05 UTC