Horoscope Today 06 June 2021 Aaj Ka Rashifal : चंद्र मंगल योग, जानें किन-किन राशियों के लिए दिन है लाभकारी - News Summed Up

Horoscope Today 06 June 2021 Aaj Ka Rashifal : चंद्र मंगल योग, जानें किन-किन राशियों के लिए दिन है लाभकारी


Horoscope Today, आज का राशिफल 6 जून दिन रविवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में हो रहा है जबकि मंगल का संचार चंद्रमा की राशि कर्क में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्र मंगल राशि परिवर्तन योग बना है। इस संयोग से आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सिंह राशि वालों को धन के साथ-साथ मान-सम्मान प्राप्त होगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे..आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन समझ की कमी होने की वजह से सही की जगह गलत बातों का समर्थन कर सकते हैं। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यों में आज परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग बिन मांगे मिल जाएगा और कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगों की सहायता करने में टालमटोल करेंगे। घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर परिजनों के ताने सुनने को मिलेंगे। सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी फिर भी खाना समय पर खाएं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Source: Navbharat Times June 06, 2021 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */