भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।भिवानी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा और अपनी ही पार्टी के बागी विधायकों पर जमकर बरसे। राज्यसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी की हार को भाजपा की हार बताते हुए उन्होंने अपने बागी विधायकों को इस्तीफा देकर मैदान में आने की खुली चुनौती दी।. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को भिवानी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. रणजीत सिंह के भतीजे एवं कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर परमेंद्र परमार के बड़े भाई अनिल परमार की रस्म पगड़ी में रोहतक गेट स्थित राजपुत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जिनका हृदय गति रुकने से 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।इसके अलावा उन्होंने शहर में कई और लोगों के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान वो मीडिया से भी मुखातिब हुए और राज्यसभा चुनावों के बाद गरमाई राजनीति पर अपनी राय रखी।भिवानी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।हुड्डा बोले- हरियाणा में कांग्रेस नहीं, भाजपा खत्म हो चुकी भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के कई विधायकों द्वारा क्रास वोटिंग करने और कई के वोट रद्द होने के बाद कांग्रेस में गुटबाजी व फूट के सवाल पर कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नहीं, भाजपा खत्म हो चुकी है। लोगों का भाजपा सरकार से भरोसा उठ चुका है।उन्होंने कहा कि हमारे जिन 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने एक बार फिर इनेलो को भाजपा की बी टीम बताया। हुड्डा ने कहा कि इनेलो बी टीम न होती तो वोटिंग करने या न करने का फैसला चुनावों के दिन न करती।भिवानी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।विधायकों को पैसे देने पर दिया जवाब वहीं राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों को पैसे देने का प्रलोभन दिए जाने की चर्चाओं पर हुड्डा ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने प्रलोभन नहीं दिया, न मुझे ऐसी कोई जानकारी। साथ ही कांग्रेस के विधायकों को चुनाव के समय हिमाचल ले जाने पर कहा कि भाजपा के विधायक भी फाइन स्टार होटल में रूके थे।कांग्रेस के कई विधायकों की नाराजगी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं। न मैं किसी विधायक को मनाने गया। लेकिन क्रॉस वोटिंग वाले विधायकों को हुड्डा ने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वो इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आए। लोग जवाब दे देंगे।
Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 13:06 UTC