Sonbhadra : कुलडोमरी में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - News Summed Up

Sonbhadra : कुलडोमरी में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन


शिकायत पर ठेकेदार के बिगड़े बोल पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मुट्ठी मेंAnpara, Sonbhadra : कुलडोमरी ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की संयुक्त लूट की जा रही है। ताजा मामला कुलडोमरी टोला के डयनिया से रणहोर संपर्क मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है, जहां ठेकेदार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर आक्रोशित ग्रामीण भोला प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, दिनार बैगा, अंकित कुमार, राजकुमारी, वीरमती देवी, अनारकली देवी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर जीरो टॉलरेंस को पलीता लगा रहे हैं, जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य एस इंटरप्राइजेज नामक फर्म द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। आरोप है कि बिना पुरानी सड़क की सफाई किए ही जगह-जगह मिट्टी के ऊपर सीधे गिट्टी और तारकोल डालकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जब इस मामले की शिकायत संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) विष्णु प्रकाश यादव से की, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और लगातार टालमटोल करते रहे। स्थानीय स्तर पर काम देख रहे राजू सिंह ने कहा, “जहां शिकायत करना हो, कर दो। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हमारे मुट्ठी में हैं। काम सही तरीके से हो रहा है। शिकायत से कुछ नहीं होगा।”ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं और शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विष्णु प्रकाश यादव ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 13:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */