Healthy Liver Tips: लीवर कमजोर है तो रखे विशेष ध्‍यान, इन चीजों का सेवन करेगा आपकी मदद - News Summed Up

Healthy Liver Tips: लीवर कमजोर है तो रखे विशेष ध्‍यान, इन चीजों का सेवन करेगा आपकी मदद


Healthy Liver Tips: लीवर कमजोर है तो रखे विशेष ध्‍यान, इन चीजों का सेवन करेगा आपकी मददनई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। लीवर शरीर की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी ग्रंथी है यह पेट के दाहिनी ओर नीचे की तरफ होता है। लिवर शरीर की बहुत सी क्रियाओं को नियंत्रित करता है। लिवर खराब होने पर शरीर की कार्य करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है और व्यक्ति को लिवर की खराबी का पता तब चलता है जबकि वह 90 फीसद खराब हो जाता है। लीवर की खराब के कारण हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई, होता है और कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। हेपेटाइटिस बी के लिए वैक्सीन उपलब्ध है जिसमें मात्र डेढ़ सौ रुपये में तीन डोज लेने से पूरी तरह से उपचार हो जाता है।लीवर की बीमारियांपीलिया, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, शराब से लीवर को होने वाली बीमारियां और लीवर कैंसर।लीवर में ब्रॉकली है फायदेमंदब्रोकली या पत्ता गोभी के नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसमें आंत को स्वस्थ रखने वाले मिश्रण पाए जाते हैं। ब्रोकली में पाया जाने वाला मिश्रण इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। आंत के स्वस्थ रहने पर पाचन तंत्र भी दुरस्त रहता है।फाइबर से भरपूर ओटमीलओट्स में पर्याप्त फाइबर होने के कारण इसे अपने आहार में शामिल करना अच्छा होता है। इसमें सॉल्युबल और अनसॉल्युबल दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। अनसॉल्युबल पानी में नहीं घुल पाता। यह स्पॉन्जी होता है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है। साथ ही पेट खराब होने से भी बचा पाता है। इसमेंकैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी-काम्प्लेक्स और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्मी के कारण चक्कर, दिल घबराने जैसी आम समस्याओं में यह बहुत लाभदायक होता है।कॉफी पीने से कम होता है लीवर कैंसर का खतराकॉफी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके मूड को ठीक करने में मदद करते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान भी बनाता है जिससे दोबारा काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। कॉफी पीने से कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, लीवर संबंधी रोग और डिमेंशिया का खतरा कम होने के साथ उम्र भी बढ़ती है। कुल मिलाकर कॉफी सेहत को नुकसान से ज्यादा फायदा पहुंचाती है।लीवर खराब होने के लक्षणमुंह का स्वाद खराब होनाशरीर में आलसपन और कमजोरीछाती में जलन और भारीपन होनालीवर वाली जगह पर दबाने से दर्द होनाभूख न लगना, बदहजमी व पेट में गैस बननालिवर बड़ा हो जाता है तो पेट में सूजन आने लगती हैलीवर खराब होने का खतराशरीर में विटामिन बी की कमीशराब का अत्यधिक सेवन और धूमपानपीने के पानी में क्लोरीन की अधिक मात्रारंगयुक्त मिठाइयों और कोल्ड ड्रिंक का प्रयोगएंटी बायोटिक दवाईयों का अधिक मात्रा में सेवनघर की उचित सफाई न होना। मलेरिया, टायफाइड से पीड़ित होनादूषित मांस खाना, गंदा पानी पीना, मिर्च मसालेदार और चटपटा खाना​ग्रीन टीप्रतिदिन इसके सेवन से मुंह के कैंसर में लाभ होता है। कैंसर मरीजों के लिये ये बहुत फायदेमंद हैं, उन्हें प्रतिदिन इसका सेवन जरूर करना चाहिये। ग्रीन टी पीने से त्वचा सुंदर बनती है और बाल भी स्वस्थ होते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और मोटापा भी कम होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है। ग्रीन टी शरीर को तरोताजा ओर हेल्दी रखने के साथ-साथ वजन को भी नियंत्रित करती है। इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।Posted By: Sanjay Pokhriyal


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */