मध्यप्रदेश / जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दो घंटे बाद निकाले गए - News Summed Up

मध्यप्रदेश / जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दो घंटे बाद निकाले गए


Dainik Bhaskar Jul 03, 2019, 03:46 PM ISTजबलपुर. बीती रात यहां मुख्य स्टेशन पर लगी लिफ्ट में 18 यात्री फंस गए। यात्रियों को करीब दो घंटे बाद बमुश्किल बाहर निकला जा सका। जब लिफ्ट फंसी तो उसमें सवार महिलाएं और बच्चे रोने लगे। लिफ्ट से रोने की आवाज आने के बाद यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने यात्रियों को पानी और चिप्स पहुंचा ढांढस बंधाया।जानकारी के अनुसार मुख्य स्टेशन में लगी लिफ्ट में 15 यात्रियों के सवार होने की क्षमता है। लिफ्ट सुधारने आए मैकेनिक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि लिफ्ट तकरीबन 1040 किलो का लोड ले सकती है, जिससे सिर्फ 14 से 15 यात्री ही सवार होते सकते हैं, लेकिन इसमें 18 यात्री थे, साथ में उनका लगेज भी था। ओवरलोड होते ही लिफ्ट ऊपर आते वक्त फंस गई।करीब दो घंटे बाद लिफ्ट से बाहर आईं पूजा सोनी ने बताया कि वे मैहर गईं थीं। शटल से जबलपुर आईं। उनके साथ दो बच्चे भी थी। लिफ्ट जैसे ही उपर चली, फंस गई। कुछ देर तक तो उन्हें समझ नहीं आया, लेकिन जैसे ही ज्यादा समय लगा तो पता चला कि उनकी लिफ्ट फंस गई है। उनके साथ लिफ्ट में सवार अन्य महिलाएं और बच्चे रोने लगे थे।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 10:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */