Hathras : एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ, महिलाओं को गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर से बचाव का उपाय - News Summed Up

Hathras : एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ, महिलाओं को गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर से बचाव का उपाय


भास्कर ब्यूरोHathras : जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जनपद के समस्त ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। यह वैक्सीन महिलाओं को गर्भाश्य ग्रीवा (सर्वाइकल) में होने वाले कैंसर से बचाव हेतु बहुत ही प्रभावी है।डॉ. एमआई आलम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। वर्ष 2022 में पूरी दुनिया में 79103 नए केस सामने आए, जिनमें से 34805 मरीजों की मौत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि किशोरियों में एचपीवी वैक्सीन की एक डोज ही बहुत प्रभावी है।वैक्सीन का लाभ लेने के लिए 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को जिला महिला चिकित्सालय एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन से निःशुल्क आच्छादित किया जाएगा। वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन यूविन पोर्टल पर सिलोट बुक कर नजदीकी टीकाकरण सत्र पर करा सकते हैं।टीकाकरण करने हेतु लाभार्थी को मोबाइल फोन, आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी अपने मोबाइल पर टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 12:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */